Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: इन राशियों को मिलेंगे काम के नए अवसर, जानें मेष से लेकर मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: इन राशियों को मिलेंगे काम के नए अवसर, जानें मेष से लेकर मीन का हाल

3 जून का दिन राशियों के लिए मिश्रित अनुभव लेकर आया है। कुछ को व्यापारिक लाभ और शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और वित्तीय हानि झेलनी पड़ सकती है। धार्मिक यात्राओं और नए कार्यों की शुरुआत के भी योग बन रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 06:30:00 AM (IST)

Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 06:30:25 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुछ राशियों को व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलेंगे।
  2. कई लोगों को स्वास्थ्य व पारिवारिक तनाव झेलना पड़ सकता।
  3. धार्मिक यात्राओं और मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन बारहों राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ रहा है। कुछ लोगों के लिए यह दिन सफलताओं से भरा रहेगा तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक तनावों से जूझना पड़ सकता है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्रों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा से कि मंगलवार का यह दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार आपका कैसा बीतेगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है लेकिन वाहन का उपयोग सावधानी से करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में वाणी पर संयम रखें क्योंकि किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप खुद को मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य गिर सकता है और किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण सौदा हाथ से निकल सकता है। पत्नी से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। दिन भर व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने कर का भुगतान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा और नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का वातावरण रहेगा और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार में नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। झूठे आरोप लग सकते हैं। मानसिक अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे और व्यापार में कोई बड़ा निर्णय आज न लें। पारिवारिक तनाव बना रह सकता है, झगड़ों से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद संभव है। व्यापार में धोखा मिलने की आशंका है, खासकर पार्टनर से सावधान रहें। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra)

आज आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। नौकरी के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन सकते हैं। दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। व्यापार में सहयोगियों की वजह से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पत्नी से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी अपने से अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि संभव है। लंबी यात्रा पर सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव और वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के आने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और नया मकान या वाहन खरीदने का भी योग बन सकता है।

Trending News