Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: वृश्चिक और धनु राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: वृश्चिक और धनु राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

30 अप्रैल 2025 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए शुभ और आशावान है। कुछ लोगों को धार्मिक यात्राओं और शुभ समाचारों का योग है, वहीं अन्य को सतर्कता की जरूरत है, विशेष रूप से स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में। दिन को सकारात्मक ऊर्जा और संयम के साथ बिताएं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 06:46:32 AM (IST)

Updated Date: Wed, 30 Apr 2025 06:46:32 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। बुधवार, 30 अप्रैल 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है। किसी को शुभ समाचार मिलने की संभावना है तो किसी का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा।

कई लोगों की धार्मिक यात्राओं की योजनाएं बन सकती हैं और कुछ जातकों को करियर या परीक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी द्वारा बताए गए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में सामान्य गति बनी रहेगी लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह दिन सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों और सीने में जलन की समस्या हो सकती है, सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

  • आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे मन परेशान रह सकता है।
  • हालांकि, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर हाथ-पैरों में दर्द और मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार के क्षेत्र में सतर्कता बरतना आवश्यक है। किसी धोखे की संभावना है जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में पुरानी योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है। लंबे समय से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। आज की गई मेहनत आने वाले समय में फल देगी। मानसिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

  • आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और निवेश करने के अवसर भी मिल सकते हैं।
  • पुराने मित्र से व्यावसायिक चर्चा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे भविष्य सुरक्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo)

  • आज आपका झुकाव अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। सुबह-सवेरे मंदिर या धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
  • विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों को सफलता मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और पुरानी किसी बीमारी से सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

आज आप अनावश्यक खर्चों से परेशान हो सकते हैं। व्यापार में घाटा होने की संभावना है इसलिए सतर्क रहें। खानपान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हालांकि, परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है जो मानसिक शांति देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। खानपान में सावधानी बरतें और ठंडी चीजों से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)

  • धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार में विस्तार की संभावना है।
  • पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

  • मकर राशि के जातकों को आज कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक क्लेश और जीवनसाथी से नोकझोंक होने की संभावना है।
  • व्यापार में समय न दे पाने के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक रूप से ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
  • किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक होगी। करियर को लेकर थोड़ी निराशा रह सकती है, धैर्य रखें।

मीन राशि (Pisces)

  • मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अध्यात्म और मानसिक शांति से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा और आत्मबल मजबूत रहेगा।
Trending News