4 जून का दिन मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों को दिन भर सतर्कता और संयम से काम लेना चाहिए। ग्रहों की चाल के अनुसार दिन को दिशा देने के लिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 06:10:00 AM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 06:10:33 AM (IST)
HighLights
- कुछ राशियों को व्यापार में लाभ और रुका धन।
- मेष, सिंह, मकर को स्वास्थ्य व पारिवारिक तनाव संभव।
- तुला, मीन, वृश्चिक को शुभ समाचार व निर्णय के योग।
धर्म डेस्क, इंदौर। आज दिनांक 4 जून 2025, बुधवार है। चंद्रमा आज कर्क राशि में भ्रमण कर रहा है और साथ ही मंगल और राहु की युति से कुछ राशियों के लिए यह दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहीं कुछ राशियों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं विस्तृत राशिफल, जिसमें दिया गया है सभी 12 राशियों के लिए दिन का विस्तृत भविष्यफल।
मेष (Aries)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। अनावश्यक कार्यों में उलझे रहेंगे जिससे थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। व्यापार में नुकसान या रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकते हैं।
वृषभ (Taurus)
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन बेचैन रह सकता है। व्यापार में आज किसी भी प्रकार का नया निवेश करने से बचें। पारिवारिक मतभेद, खासकर जीवनसाथी और भाई-भतीजे से टकराव की संभावना है। वाणी में संयम और व्यवहार में नरमी बरतें।
मिथुन (Gemini)
परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने-फिरने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है और कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने का उत्तम योग है, वाहन या मकान का सौदा हो सकता है। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम की यात्रा सफल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके निर्णयों को सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में भी प्रशंसा मिल सकती है।
सिंह (Leo)
लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है। कोई भी नया कार्य करने में विलंब होगा। परिवार में लोग विरोध कर सकते हैं और भाई या पुत्र से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
कन्या (Virgo)
मन अशांत रहेगा और मन में किसी अनजाने भय का भाव बना रहेगा। किसी नजदीकी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। किसी अपने का व्यवहार मन को आहत कर सकता है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, धैर्य और समझदारी से काम लें।
तुला (Libra)
कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप जिस काम के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे, वह किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और नई योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। जीवनसाथी से चले आ रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आज किसी उलझन में फंस सकते हैं, सावधान रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, षड्यंत्र की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। किसी अजनबी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मकर (Capricorn)
आज मन अस्थिर और अशांत रहेगा। किसी करीबी के असामयिक समाचार से मन दुखी हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में जोखिम लेने से हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार त्यागें। परिवार में मतभेद और मान-सम्मान में कमी की आशंका है।
कुंभ (Aquarius)
दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ और मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापार में बड़ी डील होने की संभावना है। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। परिवार में सब आपके अनुकूल रहेंगे। कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है।
मीन (Pisces)
आज का दिन शानदार रहेगा। जीवन का कोई बड़ा निर्णय लेने का योग है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विवाद से बचें, संयम रखें।







