धर्म डेस्क। आज का राशिफल 04 मई 2026 सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए दिन नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और सफलता के अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है। पारिवारिक जीवन में कहीं खुशियां तो कहीं मतभेद देखने को मिलेंगे। यात्रा, निवेश और नए कार्यों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष – आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आ जाओ। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज आपके द्वारा किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।
वृषभ – आज का दिन आपका अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा होगा। अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। व्यापार में लाभ के योग है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन – आज पारिवारिक लोगों के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। नौकरी वालों के लिए आज सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज कोई वाहन मकान खरीद सकते हैं।
कर्क – आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आर्थिक समस्याओं का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।
सिंह – आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
कन्या – आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त करने वाले हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी वालों के लिए आज पदोन्नति की संभावना है। लंबी यात्रा के योग है।
तुला – आज कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होगी। साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नए लोगों से जुड़ना होगा। कार्य की सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक – आज आप अपने कार्य क्षेत्र में नए लोगों के साथ मिलकर विस्तार कर सकते हैं। आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवारिक लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। मन शांत रहेगा।
धनु – आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। आज कहीं बड़ा आर्थिक निवेश कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी विवाद से दूर रहे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
मकर – आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता दिलाने वाला है। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन कर सकते हैं। लोगों का सहयोग मिलेगा। आज अपने खास व्यक्ति से आपके मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से कुछ समस्या रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।
कुंभ – आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग होंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। लंबी यात्राओं के योग हैं।
मीन – आज परिवार के लोगों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। कुछ बातों को लेकर घर में झगड़े की स्थिति बन सकती है। विवाद से दूर रहे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।







