Parmarth TV
जयपुर। राजस्थान में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होगा। इसके तहत नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 तक ‘स्व-गणना’ कर सकेंगे। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रिय प्रदेशवासियो, राज्य में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक ‘स्व-गणना’ कर सकेंगे एवं 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। जनगणना कर्मी लंबी दूरी तय कर आपके द्वार आएंगे। राजस्थान की अतिथि सत्कार की परंपरा को निभाते हुए उन्हें सही जानकारी प्रदान करें। आज आपके द्वारा दी गई सही सूचना, कल के ‘विकसित राजस्थान’ और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेगी। स्व-गणना के लिए लिंक https://se.census.gov.in पर जाएं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







