Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन भावनात्मक गहराई, रचनात्मकता और संबंधों में संतुलन लाने का है। चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर और शुक्र का उच्च स्थिति में होना प्रेम और कला में प्रेरणा देगा। सावधानीपूर्वक निर्णय लें और भावनाओं को संतुलित रखें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 05 May 2025 12:35:05 PM (IST)

Updated Date: Mon, 05 May 2025 12:35:05 PM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज 05 मई 2025, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर और शुक्र का उच्च राशि में होना भावनाओं, प्रेम और रचनात्मकता को प्रबल कर रहा है। आइए, ज्योतिषी आनंद सागर पाठक (astropatri.com) के मार्गदर्शन में जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन कैसा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

  • मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक और रचनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सुबह चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेगा, जिससे आप घर-परिवार और पुरानी यादों में डूब सकते हैं। कोई पारिवारिक मुद्दा या बचपन की स्मृति आपको भावुक कर सकती है।
  • सूर्य आपकी लग्न राशि में उच्च का है, जो आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को चरम पर ले जाएगा। हालांकि, मंगल का नीच राशि में होना घरेलू तनाव या अप्रत्याशित परेशानी का कारण बन सकता है। शुक्र, बुध, राहु और शनि का द्वादश भाव में योग अनिद्रा, मनोवैज्ञानिक चिंता या खोने के डर को बढ़ा सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

  • वृषभ राशि के लिए आज का दिन संवाद और पारिवारिक भावनाओं का मिश्रण लेकर आएगा। सुबह चंद्रमा तृतीय भाव में रहेगा, जिससे आपकी सोच में गहराई और संवाद में स्पष्टता आएगी। लेखन, प्रस्तुति या सोशल मीडिया से जुड़े लोग लाभ कमा सकते हैं।
  • मंगल का तृतीय भाव में नीच होना आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन या भाई-बहनों से तनाव ला सकता है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी बरतें। शुक्र लाभ भाव में उच्च का है, जो मित्रता और सामाजिक रिश्तों में मधुरता लाएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन, संवाद और अवसरों से भरा रहेगा। सुबह चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेगा, जिससे वित्तीय और पारिवारिक मामलों पर ध्यान केंद्रित होगा। आपकी वाणी से धन कमाने की संभावना है, खासकर इंटरव्यू, क्लाइंट मीटिंग या कला प्रस्तुति में।
  • मंगल का नीच राशि में होना वाणी में कटुता ला सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। बुध, आपकी लग्न राशि का स्वामी, दशम भाव में नीचभंग योग में है, जो करियर में सुधार के संकेत देता है, बशर्ते आप आलस त्याग दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

  • कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक संवेदनशीलता और वित्तीय योजना से भरा रहेगा। सुबह चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जिससे आप निजी मामलों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को किसी करीबी से साझा करना बेहतर होगा।
  • मंगल का नीच राशि में होना भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को बढ़ा सकता है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। शुक्र नवम भाव में उच्च का है, जो आध्यात्मिक या रचनात्मक गतिविधियों से सुकून देगा। सूर्य दशम भाव में उच्च का होकर करियर में प्रगति के संकेत देता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

  • सिंह राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और रचनात्मकता का मिश्रण लेकर आएगा। सुबह चंद्रमा द्वादश भाव में रहेगा, जिससे सुस्ती या अधूरी नींद की शिकायत हो सकती है। दोपहर बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। मंच, सोशल मीडिया या सार्वजनिक आयोजनों में आपकी चमक दिखेगी।
  • सूर्य नवम भाव में उच्च का है, जो यात्रा और उच्च शिक्षा में रुचि बढ़ाएगा। अष्टम भाव में शनि, राहु, शुक्र और बुध का योग करियर में रुकावटें या भ्रम की स्थिति ला सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

  • कन्या राशि के लिए आज का दिन सामाजिक मेलजोल और आत्मचिंतन का होगा। सुबह चंद्रमा लाभ भाव में रहेगा, जिससे पुराने मित्रों से संपर्क और नेटवर्किंग में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद चंद्रमा द्वादश भाव में प्रवेश करेगा, जो आत्मनिरीक्षण का समय देगा।
  • शुक्र सप्तम भाव में उच्च का है, जो दांपत्य जीवन और रिश्तों में मिठास लाएगा।

बुध नीचभंग योग में करियर में सुधार और भ्रम दूर करने में मदद करेगा। सूर्य अष्टम भाव में उच्च का है, जो रिसर्च और गहन कार्यों में सफलता देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

  • तुला राशि के लिए आज का दिन करियर और सामाजिक लाभ पर केंद्रित रहेगा। सुबह चंद्रमा दशम भाव में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ेगा। दोपहर बाद चंद्रमा एकादश भाव में प्रवेश करेगा, जो सामाजिक मेलजोल और लाभ की स्थिति बनाएगा।
  • सूर्य सप्तम भाव में उच्च का है, जो भागीदारी और सार्वजनिक छवि को मजबूत करेगा।

मंगल का नीच राशि में होना कार्यस्थल पर तनाव ला सकता है, इसलिए गरिमा बनाए रखें। शनि, राहु, बुध और शुक्र का षष्ठ भाव में योग चुनौतियों के साथ अवसर भी देगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

  • वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन करियर और आध्यात्मिकता का मिश्रण लेकर आएगा। सुबह चंद्रमा नवम भाव में रहेगा, जो धार्मिक या दूरस्थ कार्यों के लिए अनुकूल है। दोपहर बाद चंद्रमा दशम भाव में प्रवेश करेगा, जो करियर पर फोकस बढ़ाएगा।
  • मंगल का नीच राशि में होना विचारों में कट्टरता ला सकता है, इसलिए लचीलापन अपनाएं।

शुक्र पंचम भाव में उच्च का है, जो रचनात्मकता और बौद्धिक सहयोग को बढ़ाएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

  • धनु राशि के लिए आज का दिन गहन चिंतन और आशावाद का होगा। सुबह चंद्रमा अष्टम भाव में रहेगा, जो गहन भावनाओं का समय देगा। दोपहर बाद चंद्रमा नवम भाव में प्रवेश करेगा, जो उच्च शिक्षा और आध्यात्मिकता को बल देगा।
  • मंगल का नीच राशि में होना छुपी भावनाओं को उभार सकता है। लग्नेश बृहस्पति षष्ठ भाव में है, जो करियर में मेहनत के अच्छे परिणाम देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

  • मकर राशि के लिए आज का दिन रिश्तों और भावनात्मक गहराई का होगा। सुबह चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगा, जो रिश्तों पर फोकस देगा।
  • दोपहर बाद चंद्रमा अष्टम भाव में प्रवेश करेगा, जो साझा जिम्मेदारियों पर ध्यान देगा। मंगल का नीच राशि में होना पार्टनरशिप में तनाव ला सकता है। शुक्र तृतीय भाव में उच्च का है, जो संवाद में आकर्षण लाएगा। सूर्य चतुर्थ भाव में घरेलू जीवन में नेतृत्व बढ़ाएगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

  • कुंभ राशि के लिए आज का दिन कार्य और रिश्तों का मिश्रण रहेगा। सुबह चंद्रमा षष्ठ भाव में रहेगा, जो काम और स्वास्थ्य पर ध्यान देगा। दोपहर बाद चंद्रमा सप्तम भाव में प्रवेश करेगा, जो रिश्तों पर फोकस लाएगा। शुक्र दूसरे भाव में उच्च का है, जो वाणी में आकर्षण देगा।
  • मंगल का नीच राशि में होना कार्यस्थल पर चिड़चिड़ापन ला सकता है। शनि दूसरे भाव में लाभ की संभावना देता है, लेकिन परिजनों से तालमेल में सावधानी बरतें। सलाह: भावनाओं पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में संतुलन बनाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

  • मीन राशि के लिए आज का दिन रचनात्मकता और प्रेम का होगा। चंद्रमा और मंगल पंचम भाव में रचनात्मक ऊर्जा और प्रेम में उत्साह लाएंगे। शुक्र लग्न में प्रेम और कला में प्रेरणा देगा।
  • एकादश भाव पर चंद्रमा की दृष्टि अचानक लाभ दे सकती है। बुध नीचभंग योग में संवाद में संतुलन देगा। शनि, राहु, बुध और शुक्र का मीन राशि में योग अवसरों के साथ संघर्ष भी देगा।
Trending News