Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Akshaya Tritiya 2025: रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी अक्षय तृतीया, जानिए पूजा और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025: रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी अक्षय तृतीया, जानिए पूजा और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य और सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यह दिन सतयुग और त्रेता युग के आरम्भ का प्रतीक है। इसी दिन श्रीहरि के अवतार भगवान परशुराम का इस पावन भूमि पर धर्म की स्थापना के लिए अवतार हुआ था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 22 Apr 2025 11:58:14 AM (IST)

Updated Date: Tue, 22 Apr 2025 11:58:14 AM (IST)

तृतीया 29 अप्रैल की शाम को ही शुरू हो जाएगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगी तृतीया तिथि
  2. 30 अप्रैल को 2.12 PM पर होगा समापन
  3. सनातन में सूर्योदय से तिथि की गणना होती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर (Akshaya Tritiya 2025)। वैशाख मास में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। इस दिन श्री विष्णु, माता लक्ष्मी और गौरी की पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन बगैर सुझाए विवाह भी होते हैं। इसलिए अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। अक्षय तृतीया पर सभी शहरों में ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को मंगलवार शाम को पांच बजकर 31 मिनट से शुरू होगी। वहीं, तृतीया तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर होगा।
  • सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाया जाएगा। 30 अप्रैल के दिन पूजा का शुभ समय सुबह पांच बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है।

naidunia_image

सोना खरीदने का शुभ समय

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए शुभ समय 30 अप्रैल को सुबह पांच बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 12 मिनट तक है। इस दौरान सोने की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही 29 अप्रैल की शाम के भी सोने की खरीदारी कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर शुभ योग

अक्षय तृतीया पर दुर्लभ शोभन योग का संयोग बन रहा है। शोभन योग का समापन दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर होगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग दिन भर है। इस योग में खरीदारी करने से शुभ फल मिलेगा। साथ ही शुभ काम में सिद्धि मिलेगी। रात्रि के समय रवि योग का निर्माण हो रहा है। भगवान परशुराम का भी जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा

Trending News