Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Akshaya Tritiya Importance: वृंदावन में केवल अक्षय तृतीया के दिन श्री बांके बिहारी जी के चरण कमलों के होते हैं दर्शन… जानिए पौराणिक कथा

Akshaya Tritiya Importance: वृंदावन में केवल अक्षय तृतीया के दिन श्री बांके बिहारी जी के चरण कमलों के होते हैं दर्शन… जानिए पौराणिक कथा

Akshaya Tritiya Importance: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि ही अक्षय तृतीया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यह तिथि अपने नाम के अनुरूप स्वयंसिद्ध और मंगलदात्री है। ज्योतिष में मुहूर्त के लिए यह सर्वोत्तम तिथि मानी गई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 12:04:07 PM (IST)

Updated Date: Tue, 29 Apr 2025 12:04:07 PM (IST)

वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अक्षय तृतीया सतयुग और त्रेतायुग के आरंभ होने की तिथि
  2. भगवान विष्णु ने इस दिन लिया था परशुराम का अवतार
  3. इस दिन बिना मुहूर्त देखे किए जाते हैं मांगलिक कार्य

आचार्य नारायण दास (Akshaya Tritiya Importance)। पौराणिक तथ्यों के अनुसार, सतयुग और त्रेतायुग का शुभारंभ अक्षय तृतीया के दिन से हुआ है। सृष्टि के अभिवर्धन और अभिरक्षण हेतु जगन्नियन्ता श्रीहरि ने नर-नारायण के रूप में चौथा अवतार लिया, उस दिन भी वैशाख मास की तृतीया ही थी।

इस अवतार में ऋषि के रूप में मन-इंद्रियों का संयम करते हुए बड़ी ही कठिन तपस्या की। इस अवतार के माध्यम से भगवान ने लोक को शिक्षा दी कि तप के द्वारा मनुष्य जीवन और प्रकृति के रहस्यों को समझकर लोकहितकारी कार्यों का संपादन करता और करवाता है।

अक्षय तृतीया पर क्यों खोले जाते हैं श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

  • श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार, परमेश्वर श्री हरि ने अक्षय तृतीया को हयग्रीव अवतार लेकर वेदों की रक्षा की। निरंकुश हो गई राजसत्ता को सद्गति-मति देने के लिए भगवान परशुराम जी के रूप में अवतार लिया।
  • वहीं, आदिगुरु शंकराचार्य ने अक्षय तृतीया को ही भगवान के श्रीविग्रह की श्री बदरीनाथ जी के श्रीविग्रह के रूप में प्रतिष्ठा की, इसलिए अक्षय तृतीया तिथि को ही श्री बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट जन-सामान्य के दर्शन-पूजनार्थ खोल दिए जाते हैं।
  • कौरव-पांडव के मध्य जो धर्म-अधर्म को लेकर महायुद्ध हुआ, उसका विराम अक्षय तृतीया को ही हुआ तथा द्वापर युग का समापन भी इसी तिथि को हुआ। दो ग्रंथों, धर्मसिंधु और निर्णयसिंधु के अनुसार, इस दिन से जिस कार्य का शुभारंभ किया जाता है, वह सिद्ध और अक्षय हो जाता है। इसलिए इस दिन लोग दर्शन, स्नान, दान का पुण्यलाभ प्राप्त करते हैं।

(आचार्य नारायण दास श्रीमद्भागवत महापुराण मर्मज्ञ एवं आध्यात्मिक गुरु हैं।)

यहां भी क्लिक करें – बुध और गुरु का लाभ दृष्टि योग 5 राशियों के जीवन में लाएगा चमत्कारिक बदलाव, पैसों की होगी बारिश

Trending News