अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से होने वाली है, जो 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के पावन दिन तक चलेगी। यह यात्रा केवल एक शारीरिक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक अनुभव है, जो ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टियों से विशेष महत्व रखती है।
By Dheeraj Belwal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 04:41:38 PM (IST)
Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 04:41:38 PM (IST)
HighLights
- 3 जुलाई से शुरू होने वाली है पवित्र अमरनाथ यात्रा
- यात्रा के दौरान अकेले घूमने से बचें, समूहों में रहें
- फिजिकल फिटनेस के लिए 2 हफ्ते से करें तैयारी
धर्म डेस्क। सनातन धर्म के सबसे पवित्र और रहस्यमयी तीर्थस्थलों में से एक, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों शिव भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस वर्ष, अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से होने वाली है, जो 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के पावन दिन तक चलेगी। यह यात्रा पूरे 38 दिनों तक चलेगी, जिसमें भक्तगण गुफा में स्वयं निर्मित होने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। यह यात्रा केवल एक शारीरिक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक अनुभव है, जो ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टियों से विशेष महत्व रखती है। आइए जानते हैं कि अगर आप भी इस यात्रा में जा रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
किसे मिलती है इस यात्रा की इजाजत?
बाबा बर्फानी की यह गुफा समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट ऊपर है। यात्रा के दौरान दुर्गम रास्तों से गुजरना पड़ता है। मौसम भी कई बार मुश्किलों को बढ़ा देता है। पहाड़ों की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है। इसी वजह से इस यात्रा पर 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को जाने की इजाजत नहीं होती है। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसके अलावा छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकेंगी।
यात्रा से पहले शुरू कर दें ये तैयारी
स्वास्थ्य तैयारी
⦁ यात्रा कठिन है, इसलिए शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है।
⦁ यात्रा से पहले नियमित रूप से चलने और चढ़ाई करने का अभ्यास करें।
⦁ अपने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र को अपडेट रखें।
क्या-क्या साथ लेकर जाएं?
⦁ कपड़े: गर्म जैकेट, रेनकोट, मोजे, दस्ताने।
⦁ दवाइयां: जरूरी दवाइयों के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट।
⦁ हचान पत्र, यात्रा पास।
⦁ पानी की बोतल, टॉर्च, और सूखा खाना।
सुरक्षा और दिशा-निर्देश
⦁ प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
⦁ केवल मान्यता प्राप्त मार्गदर्शकों और सेवाओं का उपयोग करें।
⦁ भारी सामान न लेकर जाएं और अपने दस्तावेजों की सुरक्षा करें।
⦁ समय-समय पर रुककर आराम करें।
यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण बातें
⦁ बेस कैंप (बालटाल या पहलगाम) पर समय से पहले पहुंचें।
⦁ ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
⦁ मौसम की जानकारी लेते रहें और यात्रा के अनुसार योजना बनाएं।
यात्रा के बाद क्या करें?
⦁ यात्रा के बाद आराम करें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
⦁ प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
⦁ अगर कोई समस्या होती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारी में सही योजना, फिटनेस और दस्तावेजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यह यात्रा न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव भी है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए समय पर अपनी बुकिंग करें और यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाएं।







