Amarnath Yatra 2025 Registration: श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या तय करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोज करीब 15,000 यात्रियों को छोड़ा जाएगा। इसलिए जल्दी पंजीकरण करवाने की सलाह दी जाती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में यात्री की सेहत और उम्र संबंधी नियमों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 14 Apr 2025 12:48:03 PM (IST)
Updated Date: Tue, 15 Apr 2025 12:30:32 AM (IST)
HighLights
- 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा
- देश भर में 4 बैंकों की 533 शाखाओं में पंजीकरण
- पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक
ब्यूरो, जम्मू (Amarnath Yatra 2025 Registration News)। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन (Amarnath Yatra 2025 Registration) शुरू हो गए हैं। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई है।
बोर्ड ने एडवांस पंजीकरण (Amarnath Yatra Registration) के लिए देश भर में 4 बैंकों की 533 शाखाओं में व्यवस्था की है। हालांकि, सोमवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश होने के कारण पंजीकरण मंगलवार से ही शुरू हो पाएगा।

Amarnath Yatra 2025 Registration Online: Step-by-Step Guide
- श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ऑनलाइन सेवाएं’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘यात्रा परमिट पंजीकरण’ चुनें
- दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ने के बाद जारी रखने के लिए ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करें
- ‘पंजीकरण करें’ पर क्लिक करें
- जो पेज खुलेगा उस पर आवेदक को अपना नाम, पसंदीदा यात्रा तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करना होगी।
- साथ ही स्कैन किए गए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) के साथ पासपोर्ट आकार की तस्वीर अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- सबमिट करने के बाद दो घंटे के भीतर एक पेमेंट लिंक भेजा जाएगा।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- सफल पेमेंट के बाद यात्रा पंजीकरण परमिट पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।



Amarnath Yatra 2025: How To Register Offline
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन लोगों के लिए भी व्यवस्था की है जो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना पसंद करते हैं। जम्मू में यह काम वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल जैसे केंद्रों पर होंगे। यहां चुनी गई यात्रा तिथि से तीन दिन पहले टोकन स्लिप जारी होती है।
तीर्थयात्री अगले दिन स्वास्थ्य जांच और औपचारिक पंजीकरण के लिए सरस्वती धाम जाते हैं। उसी दिन उन्हें अपना कार्ड लेने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए जम्मू में RFID कार्ड केंद्र पर भी जाना होगा।
यहां भी क्लिक करें – ‘वुमन’ और ‘लेडी’ के बीच उलझे अमरनाथ यात्री, फिर से बनवाना पड़ा मेडिकल सर्टिफिकेट









