Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Astrology Tips: दुर्भाग्य नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन आसान उपायों से बदल सकती है किस्मत

Astrology Tips: दुर्भाग्य नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन आसान उपायों से बदल सकती है किस्मत

डिजिटल डेस्क। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोजाना अपनाने से दुर्भाग्य दूर होकर जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। कई बार मेहनत के बावजूद काम बिगड़ जाते हैं या सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में ये नियमित उपाय आपकी स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

रोजाना करें ये जरूरी काम

भक्ति और पूजा-अर्चना

प्रतिदिन अपने इष्ट देव की श्रद्धा से पूजा करें। खासकर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की विशेष रूप से आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है। हनुमान जी को कलयुग का जागृत देव कहा गया है, इसलिए उनकी उपासना से बाधाएं दूर होती हैं और अटके काम बन सकते हैं।

गायत्री मंत्र का जप

रोजाना गायत्री मंत्र का जप करने से मन शांत होता है, घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और भाग्य मजबूत होता है।

दूर होगा दुर्भाग्य

सूर्य देव को जल अर्पित करें

हर सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाना शुभ माना गया है। जल चढ़ाते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करने से मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है। इससे नकारात्मक स्थितियों में कमी आती है।

दान-पुण्य और अच्छे कर्म

अपनी क्षमता के अनुसार रोजाना कोई न कोई पुण्य कार्य जरूर करें। दान, सेवा या जरूरतमंदों की मदद करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और दुर्भाग्य की स्थिति कम होती है।

घर से तुरंत हटाएं ये चीजें

पुरानी और बेकार वस्तुएं

घर में टूटी हुई, बेकार पड़ी या लंबे समय से उपयोग न हो रही चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं। इन्हें तुरंत हटा दें।

बंद घड़ी और पुराने जूते

जर्जर जूतों और बंद घड़ी को घर में रखना अशुभ माना गया है। ये रुकावट और परेशानियों को बढ़ावा देते हैं।

खंडित मूर्तियां

घर में टूटी हुई देवी-देवताओं की मूर्ति रखना बिल्कुल वर्जित है। इन्हें क्षमा मांगते हुए किसी साफ नदी या तालाब में विसर्जित करना चाहिए।

Trending News