Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Auspicious Signs: पूजा करते समय फूल गिरना शुभ है या अशुभ? ज्योतिष से जानिए धार्मिक मान्यताएं और संकेत

Auspicious Signs: पूजा करते समय फूल गिरना शुभ है या अशुभ? ज्योतिष से जानिए धार्मिक मान्यताएं और संकेत

धर्म डेस्क। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान हर छोटी-बड़ी बात का विशेष महत्व होता है। पूजा में चढ़ाए गए फूल, दीपक की लौ, अगरबत्ती का जलना या पूजा के दौरान घटने वाली घटनाओं को लोग आस्था से जोड़कर देखते हैं।

इन्हीं में से एक है पूजा करते समय भगवान के चरणों से फूल का गिरना। इसे लेकर अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि यह शुभ संकेत है या अशुभ।

फूल का गिरना शुभ या अशुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब पूजा के दौरान भगवान के चरणों से फूल गिरता है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि यह ईश्वरीय आशीर्वाद का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि भगवान आपकी प्रार्थना से प्रसन्न हुए हैं और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।

इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने डॉ पंडित गणेश शर्मा जी बात की है।

फूल गिरने के शुभ संकेत

1. मनोकामना पूर्ति – यह संकेत देता है कि आपकी प्रार्थना जल्द पूरी होने वाली है।

2. संकट दूर होना – माना जाता है कि भगवान भक्त के जीवन से संकट और बाधाओं को दूर कर रहे हैं।

3. समृद्धि का आना – घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने का संकेत है।

4. आशीर्वाद की प्राप्ति – भगवान की कृपा और आशीर्वाद भक्त को मिलने का संदेश होता है।

5. कार्य में सफलता – रुके हुए कार्य पूरे होने और जीवन में प्रगति मिलने की संभावना बताई जाती है।

अशुभ संकेत की मान्यता

कुछ मान्यताओं में यदि पूजा में फूल लगातार बार-बार गिरते हैं तो इसे एक चेतावनी भी माना जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान भक्त को किसी कठिन परिस्थिति या आने वाली चुनौती के प्रति सावधान कर रहे हैं।

Trending News