Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Bhagwan Jagannath: उतर गया भगवान जगन्नाथ का ज्वर, अब 10 दिन करेंगे विश्राम… 27 जून को निकलेगी रथयात्रा

Bhagwan Jagannath: उतर गया भगवान जगन्नाथ का ज्वर, अब 10 दिन करेंगे विश्राम… 27 जून को निकलेगी रथयात्रा

Bhagwan Jagannath: भगवान जगन्नाथ का ज्वर उतर गया है और अब वे 10 दिन विश्राम करेंगे। 27 जून को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में प्रजा को दर्शन देने निकलेंगे। भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा के साथ एकांतवास में थे और उन्हें सिर्फ औषधि और काढ़े का भोग लगाया गया था। अब रथयात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 01:14:47 PM (IST)

Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 01:25:45 PM (IST)

भगवान जगन्नाथ अभी बलदाऊ व बहन सुभद्रा के साथ वे एकांतवास में हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. 27 जून की रथयात्रा के लिए भक्तों में उत्साह।
  2. भगवान जगन्नाथ देंगे अपनी प्रजा को दर्शन।
  3. रथयात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं भक्त।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा से भगवान जगन्नाथ ज्वर से पीड़ित हैं। बलदाऊ व बहन सुभद्रा के साथ वे एकांतवास में हैं। भगवान जगन्नाथ स्वामी को इस समय सिर्फ औषधि व काढ़े का भोग लगाया गया। शनिवार को भी जगन्नाथ मंदिरों में भगवान के निजी सेवक व वैद्यों ने भगवान की सेवा व उपचार किया। काढ़ा व औषधि अर्पित कीं।

आज रविवार को आषाढ़ कृष्ण पंचमी पर भगवान का ज्वर उतर गया है। अब कमजोरी दूर करने के लिए भगवान 10 दिन विश्राम करेंगे। इसके बाद स्वस्थ होकर 27 जून को रथयात्रा में प्रजा को दर्शन देने निकलेंगे। रथयात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है।

पुजारी ने दी दवा, काढ़ा

मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भाई और बहिन के साथ एकांतवास में है। इस दौरान शनिवार को मंदिरों में पुजारी द्वारा भगवान की सेवा की गई। सुबह शाम भगवान को सिर्फ काढ़े का भोग अर्पित किया गया।

naidunia_image

सभी भक्त कर रहे सेवा

जबलपुर के जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मन्दिर ट्रस्ट गढ़ाफाटक के सदस्य कोठिया श्रीकांत साहू ने बताया कि वात्री साहू समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन भगवान की सेवा की जा रही है। 15 दिनों के इस काल के रथयात्रा की तैयारियां भी की जा रही हैं।

Trending News