Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त, इस समय करें तिलक, मिलेगा दोगुना फल

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त, इस समय करें तिलक, मिलेगा दोगुना फल

Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज 23 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु के लिए यम देवता की पूजा करती हैं, तिलक लगाती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं, जबकि भाई उपहार देते हैं। इस वर्ष आयुष्मान और शिववास जैसे शुभ योग बन रहे हैं।

Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 08:07:11 PM (IST)

Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 08:07:10 PM (IST)

Bhai Dooj पर सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त।

HighLights

  1. कार्तिक महीने में चित्रगुप्त पूजा मनाई जाती है।
  2. द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाया जाता है।
  3. कार्तिक महीने में छठ पूजा भी मनाई जाती है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व भाईदूज गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करेगी। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष छह दिन में समाए पंच पर्व का समापन भी होगा।

2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त

दीपोत्सव का अंतिम पर्व भाईदूज कार्तिक शुक्ल द्वितीया 23 अक्टूबर को होगा। इस दिन विशाखा, अनुराधा नक्षत्र के साथ ही आयुष्मान एवं सौभाग्य योग का मंगलकारी संयोग भी रहेगा। ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि यम द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर रात 8.17 से 23 अक्टूबर को रात 10.46 बजे तक रहेगी। इस दिन चित्रगुप्त व यम पूजन भी किया जाता है। द्वितीया के दिन देवी यमुना ने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन कराया था।

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj Wishes 2025: भाई दूज पर अपने प्यारे भैया को भेजें ये मैसेज, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

ये है मान्यता

मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का आदर सत्कार के साथ भोजन कराया था। उन्होंने यमुना को वरदान दिया था कि जो बहने इस दिन भाई का तिलक और यम पूजन करेगा उसे मृत्यु के पश्चात यमलोग नहीं जाना पड़ेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News