Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Bhopal में छठ पर्व को लेकर गजब उत्साह, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, 6 प्रमुख घाटों को सजाया

Bhopal में छठ पर्व को लेकर गजब उत्साह, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, 6 प्रमुख घाटों को सजाया

Bhopal News: सोमवार को राजधानी में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के 52 घाटों पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जबकि विभिन्न तालाबों और नदी किनारों पर एक लाख से ज्यादा लोग पवित्र स्नान करेंगे।

Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 10:01:46 PM (IST)

Updated Date: Sun, 26 Oct 2025 10:01:46 PM (IST)

शहर के छह प्रमुख घाटों को छठ पर्व के लिए सजाया

HighLights

  1. भोपाल में छठ पूजा के लिए नगर निगम की तैयारियां पूरी
  2. 400 सफाईकर्मी, 600 लाइट्स, 60 गोताखोर अलर्ट मोड पर
  3. 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सोमवार को राजधानी में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के 52 घाटों पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जबकि विभिन्न तालाबों और नदी किनारों पर एक लाख से ज्यादा लोग पवित्र स्नान करेंगे। भीड़ को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने मिशन फैसिलिटेशन के तहत व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

छह प्रमुख घाटों को सजाया

कमला पार्क, वर्धमान पार्क, शीतलादास की बगिया, खटलापुरा, प्रेमपुरा और हाथीखेड़ा बांध सहित छह प्रमुख घाटों को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है। शहर भर के 52 निर्धारित घाटों पर नगर निगम ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। तीन शिफ्टों में 400 सफाईकर्मियों की तैनाती, 90 से अधिक मोबाइल शौचालय, 300 अस्थायी चेंजिंग रूम और पीने के पानी के टैंकर लगाए गए हैं। पूजा सामग्री से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के लिए डस्टबिन और विशेष डिस्पोजल टीम भी तैनात की गई है।

600 से अधिक लगाई स्ट्रीट लाइटें

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों की बैरिकेडिंग, तट मरम्मत और अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। शाम की आरती और अर्ध्य के दौरान विजिबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से 600 से अधिक स्ट्रीट लाइट, हैलोजन और ट्यूबलाइटें लगाई गई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।इनका कहना है श्रद्धालु सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 60 गोताखोरों की टीम घाटों पर तैनात रहेगी। संस्कृति जैन, निगमायुक्त ननि।

Trending News