Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Buddha Purnima 2025: वरियार और रवि योग में मनाई जा रही बुद्ध पूर्णिमा… दिन में करें पीपल की पूजा, शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें

Buddha Purnima 2025: वरियार और रवि योग में मनाई जा रही बुद्ध पूर्णिमा… दिन में करें पीपल की पूजा, शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें

Buddha Purnima 2025: इस तिथि को ही भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे गहन तपस्या के बाद सत्य और ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह दिन ध्यान, तप, करूणा के अभ्यास का प्रतीक है। इस बार की पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस खास दिन पर बेहद शुभ योग बन रहे हैं। वरियान योग और रवि योग बन रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 12 May 2025 09:31:34 AM (IST)

Updated Date: Mon, 12 May 2025 10:55:14 AM (IST)

वैशाख पूर्णिमा (vaishakh purnima) पर पवित्र नदियों में स्नान का महत्व है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुबह से परित्र नदियों में लगाई जा रही डूबकी
  2. देशभर के मंदिरों ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार
  3. व्रत से संतान सुख, लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है

धर्म डेस्क, इंदौर (Buddha Purnima 2025)। बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, सोमवार को वरियान योग और रवि योग मनाई जा रही है। ज्योतिष में इन दोनों योगों को बेहद शुभ माना जाता है।

सनातन धर्म में बुद्ध पूर्णिमा खास महत्व रखती है। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) के नाम से भी जानते हैं। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।

मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान व दान के साथ महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार करने का भी महत्व है। भगवान बुद्ध को भी विष्णु का अवतार माना जाता है। सनातन धर्म सहित नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार व दान-पुण्य होगा।

naidunia_image

बुद्ध पूर्णिमा पर करे पीपल के पेड़ की पूजा

  • इस खास दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और शुद्ध मन से पूजा की शुरुआत करें। किसी मंदिर या पवित्र स्थान जाएं जहां पीपल हो। पेड़ के नीचे आसन बिछाकर दीपक, अगरबत्ती, फूल और चंदन रखें।
  • पीपल की जड़ में शुद्ध जल छिड़कें और दीपक व अगरबत्ती जलाएं.पेड़ पर सफेद और पीले फूल चढ़ाएं.भगवान बुद्ध की पूजा करें और “ॐ मणि पद्मे हूँ” मंत्र का जाप करें।
  • दूध, शहद, घी और जल का मिश्रण पेड़ की जड़ में अर्पित करें। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें। एक तांबे या पीतल के पात्र में जल और फूल डालें और उसे चंद्रमा को अर्पित करें। महिलाएं इस दिन व्रत रखें और चंद्र दर्शन के बाद व्रत पारण करें।

Trending News