Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

23 मई को बुध वृषभ राशि में गोचर कर सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे। यह राजयोग करियर, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा को बल देगा। विशेषकर मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। यह इस माह बुध का दूसरा राशि परिवर्तन है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 22 May 2025 08:23:59 PM (IST)

Updated Date: Fri, 23 May 2025 12:18:15 AM (IST)

बुध गोचर 2025 से चमकेगी किस्मत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 23 मई को बुध वृषभ में करेंगे गोचर।
  2. सूर्य संग युति से बनेगा बुधादित्य योग।
  3. करियर, बुद्धि, व्यापार में वृद्धि संभव।

धर्म डेस्क, इंदौर। इस बार की अपरा एकादशी विशेष संयोग लेकर आ रही है। 23 मई को बुध ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार बुध के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि में पहले से स्थित सूर्य के साथ इनकी युति होगी, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग अत्यंत शुभ और राजयोग की श्रेणी में माना जाता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से करियर, बुद्धि, व्यापार, तर्कशक्ति और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।

बुध को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि, संवाद, शिक्षा, व्यापार और तर्क का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य के साथ युति के कारण बुध की शुभता और प्रभाव दोनों ही बढ़ जाते हैं। इस संयोग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। यह इस माह बुध का दूसरा गोचर है, इससे पहले 7 मई को भी बुध ने राशि परिवर्तन किया था। इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चले आ रहे घरेलू विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया और संचार माध्यमों में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर अत्यंत लाभकारी साबित होगा। मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी, जिससे कार्यों में समर्पण और दृढ़ निश्चय दिखेगा। यह समय करियर में तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी है। शिक्षक, वकील और लेखक वर्ग को कार्यस्थल पर सम्मान और लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और उनका सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए रियल एस्टेट के क्षेत्र में नए अवसर खुल सकते हैं। इस अवधि में संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, खासकर शारीरिक थकान और तनाव को लेकर सतर्क रहें।

Trending News