Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Budh Gochar 2025: 9 अगस्त को बुध कर्क राशि में होंगे उदय, सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Budh Gochar 2025: 9 अगस्त को बुध कर्क राशि में होंगे उदय, सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

धर्म डेस्क, इंदौर। बुध ग्रह 9 अगस्त 2025 शनिवार को कर्क राशि में उदित हो रहे हैं। 24 जुलाई से अस्त चल रहे बुध के फिर से प्रभावी होने से सभी 12 राशियों पर इसका असर दिखेगा। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्क के कारक माने जाते हैं। इनके बुध के कर्क राशि में उदय होने से सात राशियों के लिए शुभ समय शुरु होगा। उनको करियर व व्यवसाय में लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यहां 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानें…

मेष

बुध का कर्क राशि में उदय होने से मेष राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जातक इस अवधि में अपने बिगड़ा हुआ काम बना लेंगे। जातक की बुद्धि तीव्र रूप से काम करेगी। कई रुके हुए कार्य इस अवधि में पूर्ण होंगे। जातक की बुद्धि की प्रशंसा होगी मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ

इस गोचर के दौरान जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। जातक धन का व्यय अधिक कर सकते हैं। घर की साज सज्जा आदि के प्रति आकर्षित रहेंगे। जातक के व्यक्तित्व में आलस उत्पन्न हो जाएगा और जरूरी कामों को भी टालेंगे सलाह दी जाती है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

मिथुन

इस अवधि के दौरान जातक प्रतिभावान और ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। जातक इस अवधि में प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर सकते हैं।

कर्क

जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि के दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगारों जातकों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है।

सिंह

इस गोचर के दौरान कन्या राशि के जातक सकारात्मक माहौल निर्मित करेंगे। जातक बहुत समय से रुके हुए कार्य इस अवधि के दौरान पूर्ण कर लेंगे। जातक अपनी बुद्धि से व्यापार व्यवसाय में विस्तार करेंगे और सकारात्मक रहेंगे।

कन्या

यह गोचर जातक को मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। जातक अपनी ऊर्जा को गलत जगह लगा सकते हैं। इस कारण आर्थिक व्यय अधिक हो सकता है। जातक का झुकाव अपोजिट लिंग के प्रति रहेगा। सलाह दी जाती है इस अवधि को शांतिपूर्वक व्यतीत करें। मान सम्मान में कमी आ सकती है।

तुला

यह गोचर के दौरान जातक का मनोबल बढ़ा रहेगा। जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली के व्यक्ति के संपर्क में आने से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस अवधि में जातक के पेट में दर्द होने की संभावना हो सकती है, सतर्क रहें।

वृश्चिक

यह गोचर जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। मानसिक पीड़ा आदि का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में क्लेश पूर्ण वातावरण रह सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद आदि हो सकता है। नींद ना आने की समस्या से जातक जूझ सकते हैं।

धनु

इस अवधि में जातक बहुत लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। जातक विदेश आदि का भ्रमण कर सकते हैं। बेरोजगार जातकों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। सरकारी नीति आदि से भी फायदा मिल सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है। जातक प्रचुर मात्रा में धन कमाएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। जातक अपनी वाणी से सभी का मन मोह लेंगे। व्यापार व्यवसाय में उन्नति होगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वाहन आदि क्रय कर सकते हैं।

मीन

यह गोचर जातक के जीवन में अशुभ परिणाम देने वाला रहेगा। जातक के बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी आदि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय को सावधानीपूर्वक व्यतीत करें कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में ना लें l

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News