Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Budhaditya Yoga: 22 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य-बुध का मिलन, इन 4 राशियों के लिए चमकेगा भाग्य

Budhaditya Yoga: 22 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य-बुध का मिलन, इन 4 राशियों के लिए चमकेगा भाग्य

सूर्य के सिंह राशि में गोचर को भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सिंह सूर्य की अपनी राशि है। ऐसे में 17 अगस्त से ही सिंह राशि में सूर्य की स्थिति मज…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 11:20:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 04:50:20 PM (IST)

22 अगस्‍त को बनेगा बुधादित्‍य योग।

HighLights

  1. सिंह, मेष, तुला और वृश्चिक समेत कई राशियों के जातकों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम
  2. शाम 7 बजकर 32 मिनट पर बुध के सिंह राशि में पहुंचते ही सूर्य और बुध की युति बनेगी।
  3. सूर्य के सिंह राशि में गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सिंह सूर्य की अपनी राशि है।

नईदुनिया प्रतिनिधि। अगस्त में ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। 17 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के सिंह राशि में पहुंचने के पांच दिन बाद 22 अगस्त को बुध ग्रह भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

शाम 7 बजकर 32 मिनट पर बुध के सिंह राशि में पहुंचते ही सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, पद-प्रतिष्ठा, आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता से जोड़कर देखा जाता है।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर को भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सिंह सूर्य की अपनी राशि है। ऐसे में 17 अगस्त से ही सिंह राशि में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।

22 अगस्त को बुध के साथ युति बनने से इसका प्रभाव और बढ़ सकता है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, हालांकि मेष, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है।

naidunia_image

सभी 12 राशियों पर होगा कैसा प्रभाव

  • मेष : करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के भी योग बन सकते हैं।
  • वृषभ : कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा। परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
  • मिथुन : बुध के गोचर से संवाद और संपर्कों के माध्यम से लाभ मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है।
  • कर्क : आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
  • सिंह : सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं और 22 अगस्त को बुध के पहुंचने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में विस्तार और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।
  • कन्या : बुध का गोचर खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। निवेश के मामलों में सावधानी रखना बेहतर होगा।
  • तुला : करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ होगा।
  • वृश्चिक : भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नौकरी और व्यापार में सफलता के साथ सम्मान बढ़ सकता है। यात्रा के योग भी बनेंगे।
  • धनु : आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। अचानक धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं।
  • मकर : नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
  • कुंभ : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या बदलाव के संकेत हैं। मेहनत का परिणाम मिलेगा। दिनचर्या और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना बेहतर होगा।
  • मीन : शिक्षा, रचनात्मक कार्य और प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

फरवरी में बुध ने किया था कुंभ में प्रवेश

इससे पहले 3 फरवरी 2026 को बुधदेव का कुंभ राशि में प्रवेश हुआ था। यह सिर्फ एक ग्रह परिवर्तन नहीं माना जा रहा था, बल्कि यह सोच और दिशा दोनों में बदलाव का संकेत था। उस समय के प्रैडिक्‍शन के अनुसार कुंभ राशि पर शनि का प्रभाव पहले से मौजूद रहता है, ऐसे में बुध का यहां आना दिमाग को ज्यादा प्रैक्टिकल, लॉजिकल और फ्यूचर-ओरिएंटेड बना सकता है। यह गोचर पुरानी आदतों से बाहर निकलकर नई सोच अपनाने की प्रेरणा देगा। खास तौर पर धनु से मीन राशि के जातकों के लिए यह समय फैसले लेने, संवाद सुधारने और जीवन की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता था।

Trending News