Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Chaitra Navratri 2026: माता रानी की प्रिय हैं ये चार राशियां, नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा से चमकेगी किस्मत

Chaitra Navratri 2026: माता रानी की प्रिय हैं ये चार राशियां, नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा से चमकेगी किस्मत

धर्म डेस्क। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का पवित्र पर्व माना जाता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक व्रत, पूजा और साधना के माध्यम से देवी की कृपा पाने का प्रयास करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्र कुछ राशियों (Lucky Zodiac Signs) के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाला है। ग्रहों की विशेष स्थिति का प्रभाव इन राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। माना जा रहा है कि इस दौरान इन लोगों को सफलता, सम्मान और आर्थिक मजबूती मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जिन्हें साहस, ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। वहीं मां दुर्गा स्वयं शक्ति स्वरूपा हैं, इसलिए मेष राशि के जातकों पर उनका विशेष आशीर्वाद रहता है।

चैत्र नवरात्र 2026 के दौरान मेष राशि के लोगों का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। उनकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और वे अपने काम से अलग पहचान बना सकते हैं। मां दुर्गा की कृपा से समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं। देवी दुर्गा मेहनत और समर्पण से प्रसन्न होती हैं और यही गुण वृश्चिक राशि वालों में देखने को मिलता है।

नवरात्र के नौ दिनों के दौरान इस राशि के लोगों को किसी बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। साथ ही समाज में उनका प्रभाव और रुतबा बढ़ सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और यह राशि धर्म, ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक मानी जाती है। जब धनु राशि के जातक मां दुर्गा की सच्चे मन से भक्ति करते हैं तो उन्हें शुभ फल जल्दी मिलता है।

चैत्र नवरात्र 2026 के दौरान इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि का प्रतीक शेर है और मां दुर्गा को सिंह वाहिनी कहा जाता है। यही कारण है कि सिंह राशि के जातकों पर देवी की विशेष कृपा मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: इन चीजों का करें गुप्त दान, मां दुर्गा की कृपा से दूर होगी दरिद्रता; खुलेगा धन-समृद्धि का मार्ग

इस चैत्र नवरात्र के दौरान सिंह राशि वालों की नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आ सकती है। कार्यस्थल पर उनका प्रभाव बढ़ेगा और उनके व्यक्तित्व में एक अलग तेज देखने को मिल सकता है। लोग उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व की सराहना करेंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News