Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV

लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद बैंकों, ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्रों में तेजी के चलते बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। 

दोपहर के बाद दोनों प्रमुख बेंचमार्कों ने अच्छी रिकवरी की और बीएसई सेंसेक्स जहां 939 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी50 1.11 प्रतिशत या 257.70 अंक बढ़कर 23,408.80 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 1,241 अंक या 1.66 प्रतिशत बढ़कर 75,805.27 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 351 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 23,502 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान व्यापक बाजारों का प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांकों से कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.43 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Also Read : दिल्ली में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ी खुशखबरी, बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.50 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 1.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी रियल्टी (1.57 प्रतिशत की गिरावट) का प्रदर्शन अपने समकक्षों से कमजोर रहा।

इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.58 प्रतिशत तो निफ्टी आईटी में मामूली 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी50 में बीईएल, मैक्स हेल्थकेयर, विप्रो, कोल इंडिया, ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला और पावर ग्रिड के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

इसके उलट, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, ट्रेंट, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू और बजाज-ऑटो के शेयरों में (4.4 प्रतिशत से 2.1 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

वहीं, कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहीं क्योंकि तीन दिनों में फुजैराह पर दूसरे हमले के बाद मध्य पूर्व में आपूर्ति संबंधी जोखिम बढ़ गए। फुजैराह संयुक्त अरब अमीरात का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर स्थित है।

Pic Credit : ANI

Trending News