Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Chandra Gochar: साल के आखिरी दिन इन राशियों के लिए खुलेगा किस्मत का ताला, पूरी होगी मनचाही मुराद

Chandra Gochar: साल के आखिरी दिन इन राशियों के लिए खुलेगा किस्मत का ताला, पूरी होगी मनचाही मुराद

Year End Horoscope 2025: 31 दिसंबर को पौष माह की द्वादशी तिथि के साथ वैष्णव पुत्रदा एकादशी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्म …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 03:27:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Dec 2025 03:27:10 PM (IST)

धर्म डेस्क। 31 दिसंबर को पौष माह की द्वादशी तिथि के साथ (Year End Horoscope 2025) वैष्णव पुत्रदा एकादशी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी शुभ तिथि पर चंद्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिसका असर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 31 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। वैष्णव समाज इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इसी दिन मन के कारक चंद्र देव वृषभ राशि (Moon Transit in Taurus) में प्रवेश करेंगे। चंद्र गोचर से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, धन लाभ और इच्छापूर्ति के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-सी राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली-

मेष राशि

naidunia_image

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है। चंद्र देव के वृषभ राशि में प्रवेश करने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए साल की शुरुआत आपके लिए खुशखबरी के साथ हो सकती है। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मनचाही इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

naidunia_image

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्र देव हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। चंद्र देव एकादश भाव में विराजमान होकर आय में वृद्धि के योग बनाएंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का सहयोग और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। साल का आखिरी दिन आपके लिए सौभाग्य और उन्नति लेकर आएगा।

नोट – यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। परिणाम व्यक्ति विशेष की कुंडली पर भी निर्भर करते हैं।

Trending News