Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Char Dham Yatra 2026: पुण्य फल पाना है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरी मानी जाएगी चारधाम चात्रा

Char Dham Yatra 2026: पुण्य फल पाना है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरी मानी जाएगी चारधाम चात्रा

चारधाम यात्रा के कपाट जल्द ही खुलने वाले हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यह यात्रा केवल पहाड़ों की चढ़ाई नहीं, बल्कि सनातन धर्म में …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 05:10:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 05:10:14 PM (IST)

चारधाम का पुण्य फल पाना है तो न करें ये बड़ी गलतियां।

HighLights

  1. पुण्य फल पाना है तो न करें ये बड़ी गलतियां
  2. शास्त्रों के अनुसार जानें दर्शन का सही क्रम
  3. पूर्ण फल पाने के लिए अपनाएं ये गाइडलाइन

धर्म डेस्क। हिमालय की गोद में बसी उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बद्री विशाल’ के जयघोष से गूंजने वाली है। साल 2026 की चारधाम यात्रा के कपाट जल्द ही खुलने वाले हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यह यात्रा केवल पहाड़ों की चढ़ाई नहीं, बल्कि सनातन धर्म में आत्मा का परमात्मा से मिलन का सबसे पवित्र मार्ग मानी गई है।

अकसर श्रद्धालु उत्साह और जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे न केवल उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यात्रा का आध्यात्मिक फल भी निष्फल हो जाता है। अगर आप भी इस साल इस पावन प्रवास पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो इन खास बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है।

naidunia_image

1. यात्रा का सही शास्त्र सम्मत क्रम

  • शास्त्रों में चारधाम यात्रा के लिए एक निश्चित दिशा और क्रम निर्धारित है। मान्यता है कि यात्रा हमेशा पश्चिम से पूर्व की ओर करनी चाहिए।
  • सबसे पहले यमुनोत्री के दर्शन कर यमुना जी का आशीर्वाद लें।
  • फिर गंगोत्री में गंगा मैया की शरण में जाएं।
  • इसके बाद भगवान शिव के धाम केदारनाथ की कठिन चढ़ाई पूरी करें।
  • अंत में वैकुंठ धाम बद्रीनाथ पहुंचकर यात्रा का समापन करें।

नोट: इस क्रम को तोड़ने से पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यात्रा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

naidunia_image

2. खान-पान और आचरण की शुद्धि

पवित्र धामों की मर्यादा बनाए रखने के लिए पूरी यात्रा के दौरान मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का त्याग अनिवार्य है। कई बार यात्री अत्यधिक ठंड का बहाना बनाकर नशीले पदार्थों का सहारा लेते हैं, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से वर्जित है, बल्कि ऊंचे पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी के बीच स्वास्थ्य के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

naidunia_image

3. प्रकृति और नदियों का सम्मान

हिमालय को देवताओं का वास स्थल माना जाता है। गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में प्लास्टिक, कचरा या गंदगी फैलाना शास्त्रों में ‘भारी पाप’ की श्रेणी में रखा गया है। तीर्थ स्थल की स्वच्छता बनाए रखना ही असली सेवा है; गंदगी फैलाने से अर्जित पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

naidunia_image

4. तकनीक नहीं, श्रद्धा को दें स्थान

आजकल के डिजिटल युग में लोग मंदिर के गर्भगृह में भी फोटो और वीडियो बनाने की होड़ में रहते हैं। यह न केवल मंदिर की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि आपकी एकाग्रता और भक्ति में भी बाधा डालता है। गर्भगृह की शुचिता का सम्मान करें और कैमरे के बजाय ईश्वर की छवि को मन में उतारें।

naidunia_image

5. धैर्य ही सबसे बड़ी भक्ति

पहाड़ों के दुर्गम रास्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच धैर्य खोना स्वाभाविक है, लेकिन धक्का-मुक्की या अत्यधिक जल्दबाजी से बचें। आपकी एक गलती दूसरों के लिए संकट पैदा कर सकती है। याद रखें, भक्ति में संयम और परोपकार ही आपको महादेव और नारायण के करीब ले जाता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News