Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय, चारों तरफ से बरसेगा धन

Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय, चारों तरफ से बरसेगा धन

धनतेरस और दिवाली पर नारियल से जुड़ा यह शुभ उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। छोटी दिवाली की रात अखंड नारियल लाकर ब्रह्म मुहूर्त में जल स्नान कराना और पूजा में उसका प्रयोग करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे घर में स्थायी सुख, समृद्धि और धन का वास होता है।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 08:23:37 AM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 10:39:45 AM (IST)

छोटी दिवाली पर मां लक्ष्मी को करें खुश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धनतेरस से शुरू होता है पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व।
  2. नारियल उपाय से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता।
  3. छोटी दिवाली की रात अखंड नारियल घर लाएं।

धर्म डेस्क। देशभर में आज धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। दीपोत्सव के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत इसी दिन से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है।

लोग धन, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति के लिए विधि-विधानपूर्वक पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात किए गए कुछ विशेष उपाय पूरे साल के लिए शुभ फल देते हैं। ऐसा ही एक उपाय नारियल से जुड़ा हुआ है, जिसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में स्थायी रूप से धन का वास होता है।

दिवाली से पहले करें नारियल से जुड़ा यह शुभ उपाय

  • ज्योतिष मत के अनुसार छोटी दिवाली पर एक विशेष नारियल उपाय शुभ माना गया है। इस दिन हवन में उपयोग होने वाला अखंड नारियल घर लाएं। दीपावली की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उस नारियल को घर के पास स्थित नदी या तालाब में स्नान कराएं।
  • ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है। यह उपाय आर्थिक उन्नति के योग बनाता है। घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है।

पूजा के दौरान ऐसे करें नारियल का प्रयोग

  • दिवाली की रात आप भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें, तो इस विशेष नारियल को अपने पूजा स्थल पर रखें। नारियल पर रोली या कुंकुम से तिलक लगाएं। “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद नारियल को 24 घंटे तक पूजा स्थल पर रखें। अगले दिन तिजोरी या धन रखने की जगह पर स्थापित करें।
  • ऐसा करने से मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। पूरे वर्ष घर में आर्थिक प्रगति व खुशहाली बनी रहती है। यह उपाय धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर घर में समृद्धि का मार्ग खोलता है।
  • Trending News