Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Dainik Rashifal: आज भक्तिमय रहेगा माहौल, तभी बनेगा हर काम… पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Dainik Rashifal: आज भक्तिमय रहेगा माहौल, तभी बनेगा हर काम… पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Dainik Rashifal: विभिन्न राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रहेगा। सिंह राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। तुला राशि वालों का आज ईश्वर भक्ति में मन लगेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 06:20:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 07:30:46 AM (IST)

1 जून 2025 रविवार का राशिफल।

HighLights

  1. वृश्चिक – आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  2. धनु – आज अत्यधिक धन व्यय करने से बचें।
  3. मकर – आज का दिन मिला-जुला परिणाम देगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal)। आज दिनांक 1 जून 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ और तिथि षष्ठी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का राशिफल।

  • मेष – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह के समय शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • वृषभ – आज संभल कर रहने की जरूरत है। कोई करीबी धोखा दे सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन नहीं लगेगा। बिजनेस को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं है। कोई भी बड़ा निर्णय आज लेने से बचें। सिर और जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
  • मिथुन – आज का दिन मुश्किल हालात वाला है। सुबह के समय पड़ोसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। बिजनेस में अचानक से हानि हो सकती है। कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। इसके कारण मन में उदास रहेगी। जो बेरोजगार हैं, उन्हें और धैर्य रखने की आवश्यकता है।
  • कर्क – आज का दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में विस्तार होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पिता से पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं।
  • सिंह – आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सुबह के समय कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसके कारण मन दुखी रहेगा, किंतु दोपहर के पश्चात दिन अच्छा रहेगा। आज बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है।
  • कन्या – आज का दिन शानदार रहने वाला है। जातक अपनी तेज बुद्धि से कई रुके हुए काम पूरे कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार होगा। किसी पुरानी योजना को अमली जामा पहना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इससे आगे चलकर प्रमोशन की राह खुलेगी।
  • तुला – आज ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। सुबह के समय किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थल का निर्माण या गुप्त दान कर सकते हैं। आज बिजनेस में विस्तार होगा। किसी वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है, जिसमें निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपने प्लान किसी के साथ शेयर ना करें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
  • वृश्चिक – आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मनचाहा काम होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। भाई के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी जिम्मेदारी समझें और वाणी पर संयम रखें।
  • धनु – आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मेहमान के आने से मन प्रसन्न होगा। आज अत्यधिक धन व्यय करने से बचें, अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार प्राप्त हो सकता है। जो काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा।
  • मकर – आज का दिन मिला-जुला परिणाम देगा। सुबह धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में भय उत्पन्न हो सकता है। किसी काम के बारे में सोचकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • कुंभ – आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। बिजनेस में कोई पुरानी योजना आज लाभ देगी। व्यापार के संदर्भ में बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
  • मीन – आज का दिन ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। जातक सुबह के समय अनुशासन का पालन करेंगे। आर्थिक रूप से आज दिन अच्छा नहीं है। मन में तनाव महसूस कर सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा।
  • Trending News