Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Dev Diwali 2025 Date: कब है देव दीपावली 2025? जानें कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, पूजन और गंगा आरती का समय

Dev Diwali 2025 Date: कब है देव दीपावली 2025? जानें कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, पूजन और गंगा आरती का समय

Dev Deepawali 2025 Date: देव दीपावली, जिसे देव दीवाली भी कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन मनाई जाती है। इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी लोक पर उतरकर दीपावली मनाते हैं। सनातन मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस शुभ अवसर पर गंगा तटों पर दीपदान और आरती का आयोजन होगा।

Publish Date: Thu, 30 Oct 2025 04:39:28 PM (IST)

Updated Date: Thu, 30 Oct 2025 04:39:28 PM (IST)

Dev Diwali: देव दीपावली 2025 का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जानिए

HighLights

  1. शिववास योग में मनाई जाएगी देव दीपावली।
  2. कार्तिक पूर्णिमा पर पृथ्वी लोक पर उतरते हैं देवता।
  3. गंगा घाटों पर दीपदान और भव्य आरती का आयोजन।

धर्म डेस्क: सनातन धर्म में दीपावली और देव दीपावली (Dev Deepawali Date) दोनों का विशेष महत्व है। जहां अमावस्या की रात को दीपावली मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित होती है, वहीं कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी देवता स्वयं पृथ्वी लोक पर उतरकर दीपों से भगवान शिव की आराधना करते हैं।

naidunia_image

देव दीपावली 2025 की तिथि और मुहूर्त (Dev Diwali 2025 Shubh Muhurat)

वर्ष 2025 में देव दीपावली 5 नवंबर, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में “उदया तिथि” का पालन किया जाता है, इसलिए देव दीपावली 5 नवंबर को ही मनाई जाएगी।

naidunia_image

देव दीपावली 2025 पूजन समय (Dev Diwali Pujab Samay)

पूजन और आरती का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दौरान गंगा घाटों पर दीपदान, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और अन्य तीर्थ स्थलों पर हजारों दीपों से घाट जगमगाएंगे।

देव दीपावली का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था। इस कारण इसे ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। उस समय देवताओं ने प्रसन्न होकर भगवान शिव की आराधना की और दीपों से पृथ्वी को प्रकाशित किया। तब से इस तिथि को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

देव दीपावली पर बन रहे शुभ योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष देव दीपावली पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं। 5 नवंबर को शिववास योग का संयोग रहेगा, जो शाम 6 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही बव करण का भी संयोग बन रहा है। इन योगों में भगवान शिव और शक्ति की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी शादी की रुकावटें, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

देव दीपावली के मुख्य आयोजन

वाराणसी में गंगा घाटों पर इस पर्व का दृश्य अत्यंत भव्य होता है। हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती की जाती है। श्रद्धालु इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और शिव-पूजन कर पुण्य अर्जित करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया दीपदान और दान-पुण्य सौ गुना फल देता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News