Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Dhanteras 2025: इस धनतेरस आपको क्या खरीदना चाहिए? जानिए राशि के अनुसार क्या रहेगा शुभ

Dhanteras 2025: इस धनतेरस आपको क्या खरीदना चाहिए? जानिए राशि के अनुसार क्या रहेगा शुभ

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती है। हर राशि के जातकों के लिए अलग-अलग वस्तुएं खरीदना शुभ फलदायक होता है। राशियों के अनुसार धनतेरस पर वस्तुएं खरीदने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मेष राशि

धनतेरस 2025 पर मेस राशि के जातकों को सोना, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इस धनतेरस यह खरीदना बेहद शुभ रहेगाथ। इससे आर्थिक स्थिरता और कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक चांदी की वस्तुएं, जैसे गहने या सिक्के खरीदें। यह राशि शुक्र ग्रह से जुड़ी है, इसलिए सुंदर और विलासितापूर्ण वस्तुएं सौभाग्य लाती हैं। इससे जीवन में सकरात्मकता आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए इस धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, लैपटॉप, मोबाइल या चांदी के सिक्के खरीदना चाहिए। इससे ज्ञान और संचार के क्षेत्र में उन्नति होती है। जिससे जीवन में समृद्धि आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस धनतेरस चांदी का श्री यंत्र या लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदनी चाहिए। यह घर में शांति, सौहार्द और समृद्धि लाता है। उनके जीवन पर इसका पॉजीटिव प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि

इस धनतेरस सिंह राशि के जातकों को सोना, सोने के सिक्के या पूजा सामग्री खरीदनी चाहिए। सूर्य की राशि होने के कारण यह कदम मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोग इस साल पीतल या तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। साफ-सफाई और पवित्रता से जुड़ी वस्तुएं इनके लिए लाभकारी होती हैं। धनतेरस पर ऐसी वस्तुओं की खरीदी शुभ फलदायक होगी।

तुला राशि

धनतेरस पर तुला राशि के लिए चांदी की वस्तुएं, सौंदर्य सामग्री या घर की सजावट का सामान खरीदना इस साल शुभ रहेगा। इससे जातक का पारिवारिक सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा और जीवन में सुख आएगा।

वृश्चिक राशि

धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातक सोना, तांबा या कांस्य की वस्तुएं खरीदें। यह उनके जीवन में शक्ति, आत्मविश्वास और आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस दिन पीतल या सोने का श्री गणेश-लक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। साथ ही किताबें या नई वस्तुएं (जैसे वाहन) खरीदने का शुभ फल मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर स्टील, लोहा या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ है। ये चीजें दीर्घकालिक स्थिरता और सफलता का प्रतीक मानी जाती हैं। इनकी खरीदी इर राशि के जातकों के लिए जीवन में समृद्धि लाएगी।

कुंभ राशि

इस धनतेरस पर कुंभ राशि के जातकों को चांदी के सिक्के या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने चाहिए। यह नवाचार और प्रगति के लिए उत्तम रहेगा। नवाचार और प्रगति से भी जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।

मीन राशि

धनतेरस पर इस साल मीन राशि वालों को सोने-चांदी के गहने, रुद्राक्ष या आध्यात्मिक वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे मानसिक शांति और धार्मिक उन्नति। साथ ही जीवन में समृद्दि होगी।

धनतेरस पर खरीदारी के सामान्य शुभ उपाय

  • खरीदारी से पहले मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करें।
  • नई वस्तु घर लाने से पहले उस पर हल्दी और अक्षत लगाकर दीप जलाएं।
  • “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News