Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Diwali 2025: दिवाली आने से पहले जरूर लाएं ये 2 चीजें, घर में बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Diwali 2025: दिवाली आने से पहले जरूर लाएं ये 2 चीजें, घर में बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Deepawali 2025: दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जिसे लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। अगर आप इस दिवाली (Diwali 2025) पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ खास चीजें अपने घर लाना बहुत शुभ माना जाता है।

Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 01:41:43 PM (IST)

Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 02:39:53 PM (IST)

दिवाली आने से पहले जरूर लाएं ये 2 चीजें।

HighLights

  1. दिवाली आने से पहले जरूर लाएं ये 2 चीजें।
  2. दिवाली पर बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास।
  3. दिवाली पर मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा।

धर्म डेस्क। दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जिसे लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। अगर आप इस दिवाली (Diwali 2025) पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ खास चीजें अपने घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। ये उपाय न केवल धन-समृद्धि बढ़ाते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

दिवाली पर मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

दिवाली से पहले घर में चांदी का सिक्का, श्री यंत्र और गोमती चक्र लाना बहुत शुभ माना जाता है। इन वस्तुओं को रखने से घर में धन और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। साथ ही साधक पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे हर प्रकार के आर्थिक और मानसिक संकट दूर होते हैं।

शुभ वास्तु मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु से बनी कछुआ की मूर्ति रखना काफी शुभ माना जाता है। इसे घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। मूर्ति पीतल, सोना या चांदी से बनी हो तो और भी अच्छा होता है। इससे घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। दिवाली से पहले तुलसी का पौधा घर में लगाने से साधक को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) या उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। तुलसी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है और स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि करती है।

इन चीजों को करें बाहर

नई चीजें घर में लाने के साथ-साथ कुछ पुरानी और नकारात्मक वस्तुओं को बाहर करना भी जरूरी है। वास्तु के अनुसार बंद या खराब घड़ी, टूटा शीशा, टूटे बर्तन या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में न रखें। इन वस्तुओं से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

दिवाली से पहले इन उपायों को अपनाकर आप न केवल घर में सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं, बल्कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी पा सकते हैं। इस दिवाली अपने घर को सजाएं, शुभ चीजें लाएं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें, ताकि खुशियों और समृद्धि का वास बना रहे।

Trending News