Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Diwali 2025: दिवाली पर छिपकली दिखना होता है शुभ, पर ढूंढने से भी नहीं मिलती इस दिन, आखिर क्यों हो जाती है गायब?

Diwali 2025: दिवाली पर छिपकली दिखना होता है शुभ, पर ढूंढने से भी नहीं मिलती इस दिन, आखिर क्यों हो जाती है गायब?

धर्म डेस्क। भारतीय संस्कृति में हर पर्व के साथ कुछ पारंपरिक मान्यताएं जुड़ी होती हैं। दीपावली, जिसे प्रकाश पर्व कहा जाता है, भी इससे अछूती नहीं है। इस दिन लक्ष्मी पूजा, दीप जलाने और मिठाइयां बांटने के अलावा एक और दिलचस्प मान्यता प्रचलित है अगर दीपावली के दिन आपको छिपकली दिखाई दे जाए, तो यह सौभाग्य का संकेत माना जाता है।

छिपकलियां दीपावली से पहले क्यों गायब हो जाती हैं?

अक्सर देखा गया है कि दीपावली से कुछ दिन पहले घरों में छिपकलियां नजर आना बंद हो जाती हैं। इसके पीछे कई कारण हैं।

पहला कारण है- दीपावली की सफाई। इस त्यौहार से पहले घर की गहराई से सफाई की जाती है, जिससे कीड़े-मकोड़े और मक्खियां खत्म हो जाते हैं। चूंकि छिपकलियां इन्हीं पर निर्भर रहती हैं, इसलिए भोजन की कमी होने से वे भी घर छोड़कर चली जाती हैं।

विज्ञान क्या कहता है: ठंड और हाइबरनेशन का असर

छिपकलियां ठंडे खून वाले प्राणी होती हैं, यानी वे अपने शरीर का तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकतीं। जैसे ही ठंड बढ़ने लगती है खासकर अक्टूबर से फरवरी-मार्च के बीच, वे हाइबरनेशन में चली जाती हैं। इस अवस्था में वे अपनी चयापचय क्रियाओं (Metabolic Activities) को धीमा कर लेती हैं और ऊर्जा की बचत करती हैं।

इस दौरान वे दीवारों की दरारों, पेड़ों की छालों या पत्थरों के नीचे छिप जाती हैं। इसलिए दीपावली के समय, जब ठंड की शुरुआत होती है, छिपकलियां स्वाभाविक रूप से दिखाई देना बंद हो जाती हैं।

फिर कब लौटती हैं घर की दीवारों पर?

जैसे ही मौसम गर्म होने लगता है और तापमान बढ़ता है, छिपकलियां फिर से सक्रिय हो जाती हैं। मार्च-अप्रैल से लेकर गर्मियों तक वे घरों की दीवारों और छतों पर दिखाई देने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Narak Chaturdashi: 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी, जानें अभ्यंग स्नान का मुहूर्त, रूप चौदस का महत्व

परंपरा और विज्ञान का सुंदर संगम

दीपावली पर छिपकली दिखना एक पुरानी शुभ मान्यता है, जो शायद प्रकृति के चक्र से जुड़ी हुई है। जहां लोक मान्यता इसे सौभाग्य का संकेत मानती है, वहीं विज्ञान इसके पीछे प्राकृतिक हाइबरनेशन प्रक्रिया को जिम्मेदार बताता है। इस तरह, यह मान्यता परंपरा और विज्ञान दोनों का सुंदर संतुलन पेश करती है।

Trending News