Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Diwali 2025: दिवाली पर दीये के नीचे रखे ये चीज, खोल देगी आपका भाग्य

Diwali 2025: दिवाली पर दीये के नीचे रखे ये चीज, खोल देगी आपका भाग्य

दिवाली पर दीपक के नीचे चावल, हल्दी और सिक्का रखना शुभ माना गया है। यह उपाय देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने और घर में स्थायी समृद्धि लाने वाला होता है। ऐसा करने से धन का प्रवाह स्थिर रहता है और परिवार में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 09:07:10 AM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 09:07:10 AM (IST)

दिवाली पर ये उपाय बरसाएगा धन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिवाली पर दीपक के नीचे शुभ वस्तुएं रखना लाभदायक।
  2. चावल रखने से शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता।
  3. हल्दी से घर में शुभता और सकारात्मकता का संचार होता।

धर्म डेस्क। दिवाली का पर्व हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और शुभ अवसरों में गिना जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और उन्हें धन, सौभाग्य तथा खुशहाली का वरदान देती हैं।

शास्त्रों में कहा गया है कि यदि इस दिन दीपक के नीचे कुछ विशेष वस्तुएं रखी जाएं तो देवी लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार में स्थायी समृद्धि का वास होता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय

वैदिक परंपराओं के अनुसार, दीपक को सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से अग्नि देवता और देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। दीपक के नीचे शुभ वस्तु रखने से घर में सुख, शांति और सफलता का वास होता है।

दीपक के नीचे रखें ये शुभ वस्तुएं

अक्षत (चावल): चावल को पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, चावल शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो धन और वैभव के कारक हैं। दीपक के नीचे थोड़े से चावल रखने से आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सुख बढ़ता है।

हल्दी: हल्दी को शुभता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। दीपक के नीचे साबुत हल्दी की गांठ या थोड़ी हल्दी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

सिक्का: सिक्का धन और स्थायी समृद्धि का प्रतीक है। दीपक के नीचे एक रुपया या धातु का सिक्का रखने से लक्ष्मी कृपा स्थिर रहती है। पूजा के बाद इस सिक्के को तिजोरी में रखने से पूरे साल आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

Trending News