Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Diwali 2025 Date: दीपावली कब मनाई जाएगी 20 या 21 अक्टूबर? जानें सही तिथि, लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

Diwali 2025 Date: दीपावली कब मनाई जाएगी 20 या 21 अक्टूबर? जानें सही तिथि, लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क, नई दुनिया: भारत में दीपावली का पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसे रोशनी का त्योहार (Diwali 2025 Date) भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन दीप जलाने से अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है। लोग अपने घरों को दीपों, झालरों और रंगोली से सजाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में धन, वैभव और समृद्धि आती है।

दिवाली 2025 कब है? (Diwali Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 को सुबह 03 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2025 को प्रातः 05 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इस कारण तिथि दो दिनों तक रहेगी, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लेकिन ज्योतिष गणना और परंपरा के अनुसार, दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (Lakshami Puja Shubh Muhurat)

  • लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
  • प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक

प्रदोष काल के समय लक्ष्मी-गणेश पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस समय में पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दीपावली पूजा का महत्व (Diwali Significations)

दीपावली केवल धन और ऐश्वर्य का पर्व नहीं है, बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर विजय और प्रकाश की अंधकार पर जीत का प्रतीक भी है। यह दिन भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाता है। वहीं, व्यापारी वर्ग के लिए यह नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है।

पूजा सामग्री (Diwali 2025 Puja Samagri)

  • भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा
  • लाल या पीला कपड़ा
  • शुद्ध जल/गंगाजल
  • पंचामृत
  • हल्दी, कुमकुम, अक्षत, इत्र
  • फूल, माला, सुपारी, लौंग, इलायची
  • धूपबत्ती, दीपक और घी/तेल
  • खील, बताशे, गन्ना, सिंघाड़ा, मौसमी फल, मिठाई
  • चांदी के सिक्के
  • कलश और नारियल

पूजा विधि (Diwali 2025 Puja Rituals)

1. प्रातः स्नान कर घर की साफ-सफाई करें।

2. घर और पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें।

3. चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।

4. चावल की ढेरी पर घी का अखंड दीपक जलाएं।

5. चौकी के दाईं ओर जल से भरा कलश रखें। उसमें सिक्का, सुपारी और हल्दी डालकर आम पत्तों व नारियल से ढकें।

6. देवताओं को तिलक कर फूल, माला, फल और मिठाई अर्पित करें।

7. माता लक्ष्मी को खील-बताशे, गन्ना और मौसमी फल का भोग लगाएं।

8. वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर आरती करें। पहले भगवान गणेश और फिर माता लक्ष्मी की आरती की जाती है।

9. पूजा में हुई किसी भूल के लिए क्षमा याचना करें।

10. पूजा पूर्ण होने के बाद घर के हर कोने, दरवाजे और आंगन में दीपक प्रज्वलित करें।

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: नवरात्र के दौरान क्या आपने भी देखा मां दुर्गा का सपना? जानिए क्या होते हैं माता से जुड़े सपनों के अर्थ

Trending News