Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Dream Astrology: पितृ पक्ष में अगर आपको भी दिख रहे हैं ऐसे सपने अच्छे दिन आने वाले हैं!

Dream Astrology: पितृ पक्ष में अगर आपको भी दिख रहे हैं ऐसे सपने अच्छे दिन आने वाले हैं!

पितृ पक्ष के दौरान देखे जाने वाले कुछ सपने शुभ संकेत माने जाते हैं। पाताल लोक, पीपल का पेड़ या गौ माता को सपने में देखना जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य के आने का प्रतीक है। ये सपने बताते हैं कि पितरों की कृपा से जल्द आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 12:30:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 12:30:19 AM (IST)

Dream Astrology: आपको भी दिख रहे हैं ऐसे सपने

HighLights

  1. पाताल लोक का सपना धन और यश-कीर्ति की वृद्धि का प्रतीक है।
  2. पीपल का पेड़ सपने में दिखना जीवन की परेशानियों के अंत का संकेत देता है।
  3. गौ माता का सपना पितरों और देवताओं की विशेष कृपा को दर्शाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष मनाया जाता है। इस अवधि में लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। धार्मिक ग्रंथ गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि इन कर्मकांडों से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद देकर उनके जीवन को सुख-समृद्धि से भरते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान देखे जाने वाले कुछ सपने अत्यंत शुभ माने जाते हैं। ये सपने संकेत देते हैं कि आपके जीवन में अच्छे दिन आने वाले हैं और किस्मत जल्द ही करवट लेने वाली है। आइए जानें ऐसे विशेष सपनों का महत्व-

सपने में पाताल लोक देखना

कई लोग सपने में पाताल देखकर डर जाते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह बहुत शुभ माना जाता है। पाताल लोक देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में मान-सम्मान और यश-कीर्ति की वृद्धि होगी। साथ ही धन-सम्पत्ति और समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर, यह सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है।

सपने में पीपल का पेड़ देखना

शास्त्रों में बताया गया है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। इसलिए पितृ पक्ष में यदि आप सपने में पीपल का पेड़ देखते हैं, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन की परेशानियां जल्द खत्म होंगी और अच्छे दिन शुरू होंगे। ध्यान रखें, ऐसे सपनों को छोटे लोगों के साथ साझा न करें।

सपने में गौ माता देखना

गरुड़ पुराण के अनुसार गौदान करने से आत्मा को मृत्यु उपरांत वैतरणी नदी पार करने में सहायता मिलती है। यदि आप सपने में गाय को देखते हैं या उसकी पूंछ पकड़ते हैं, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आप पर देवताओं और पितरों की विशेष कृपा बरसने वाली है। इस प्रकार पितृ पक्ष में ऐसे सपने शुभ भविष्य और सौभाग्य की ओर संकेत करते हैं। इन्हें पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें… बिस्तर पर लेटते ही दिखें ये संकेत – लिवर और हार्ट की बीमारी का अलार्म!

Trending News