Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके संकेत

Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके संकेत

धर्म डेस्क: स्वप्न शास्त्र में सपनों को व्यक्ति के जीवन का दर्पण माना गया है। यह केवल कल्पना नहीं बल्कि भविष्य की संभावनाओं का द्योतक भी माने जाते हैं। इन्हीं में से एक सामान्य और रहस्यमयी सपना है — सांप को देखना। बहुत से लोग इस सपने को देखकर भयभीत हो जाते हैं, परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर परिस्थिति में इसका अर्थ नकारात्मक नहीं होता।

कई सांपों को एक साथ देखना

स्वप्न शास्त्र बताता है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में कई सांपों को एक साथ देखता है, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। यह सपना इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ी समस्या या तनावपूर्ण स्थिति आने वाली है। ऐसे में व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए और अपने निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए।

काला सांप देखना

अगर सपने में आपको काला सांप दिखाई दे, तो इसे अशुभ माना गया है। यह सपना जीवन में परेशानी, बीमारी या आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है। साथ ही, यह मान-सम्मान में कमी और तनाव का भी संकेत देता है। ऐसे सपने के बाद व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य और संबंधों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

हरा या रंग-बिरंगा सांप देखना

यदि आपने सपने में हरे या रंगीन सांप को देखा है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह संकेत है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। इस तरह का सपना धन लाभ, सफलता और समृद्धि की ओर इशारा करता है।

नाग-नागिन का जोड़ा देखना

अगर सपने में नाग और नागिन का जोड़ा दिखाई दे, तो यह घर में बड़े परिवर्तन और शुभ समाचार का संकेत देता है। इस प्रकार का सपना मनोकामना की पूर्ति और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है।

सांप का पीछा करना

यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है, तो यह चेतावनी है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना जीवन में किसी परेशानी या विरोधी के षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। यह व्यक्ति को सावधान रहने की सलाह देता है।

सांप को मारना

यदि आप सपने में सांप को मार देते हैं, तो यह अत्यंत शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में चल रही रुकावटें जल्द खत्म होंगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। यह आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक भी है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना हमें कुछ न कुछ सिखाता है। इसलिए सांप को सपने में देखकर डरें नहीं, बल्कि उसे जीवन में चेतावनी या सकारात्मक संदेश के रूप में लें।

यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2025: इस दिन न करें ये तुलसी से जुड़ी गलतियां, घर में चाहिए मां लक्ष्मी का वास तो रखें इन बातों का ध्यान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News