Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Duryodhan बहुत बुरा था, लेकिन दोस्ती का पक्का था… दोस्त के साथ धोखे से बड़ा कोई पाप नहीं

Duryodhan बहुत बुरा था, लेकिन दोस्ती का पक्का था… दोस्त के साथ धोखे से बड़ा कोई पाप नहीं

Duryodhan Karn Friendship: कृष्ण और सुदामा के अलावा भी हिंदू धर्म ग्रंथों में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जिन्हें दोस्ती की मिसाल के रूप में देखा जा सकता है। दुर्योधन और कर्ण की दोस्ती भी ऐसी ही थी। भले ही दुर्योधन गलत रास्ते पर था, लेकिन कर्ण ने दोस्ती को निभाई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 23 May 2025 01:50:10 PM (IST)

Updated Date: Fri, 23 May 2025 01:50:10 PM (IST)

महाभारत की लड़ाई की फाइल फोटो

धर्म डेस्क, इंदौर (Duryodhan Karn Friendship)। कौशिक महाराज ने ग्वालियर में जारी शिव महापुराण कथा के दौरान कहा कि जीवन में सब रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं। पति-पत्नी के बाद एक और रिश्ता है, जो व्यक्ति खुद बनाता है और वह है दोस्ती का रिश्ता।

उनके अनुसार, जिसे अच्छे मित्र मिल जाते हैं, उसके मन से संसार का भय खत्म हो जाता है। मित्र ऐसा बनाओ, जो जीवन भर साथ न छोड़े। मित्र के साथ विश्वासघात से बड़ा पाप कोई नहीं है।

दुर्योधन और कर्म की दोस्ती की मिसाल

कौशिक महाराज ने कहा कि दुर्योधन में तमाम अवगुण होने के बावजूद एक गुण था, दोस्ती निभाने का। दुर्योधन एवं कर्ण की मित्रता संसार के लिए मिशाल है। जब कर्ण को किसी ने नहीं अपनाया तो दुर्योधन ने उसका हाथ थामा।

इसका ऋण कर्ण ने अपने प्राण देकर चुकाया। कर्ण को पता था कि दुर्योधन की ओर से लड़ने पर उसकी मौत निश्चित है, लेकिन उसके बाद भी उसने मरते दम तक दुर्योधन का साथ नहीं छोड़ा।

मित्रता निभाते समय यह ध्यान रहे कि मित्र यदि अधर्म के रास्ते पर चले तो उसे सही रास्ता दिखाएं। यही काम कर्ण ने किया होता तो शायद महाभारत का युद्ध भी टाला जा सकता था।

यहां भी क्लिक करें – शनि जयंती पर दुर्लभ सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव वास योग…. मिथुन, मेष, तुला, सिंह, कुंभ वालों की चमक उठेगी किस्मत

गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से बिना बाधा पूरा होगा हर काम

कौशिक महाराज ने श्री गणेश की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाते हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर बायीं ओर सूंड किए गणेश की प्रतिमा लगाने से घर में किसी तरह का जादू टोना असर नहीं करता है।

चांदी के गणेश संपत्ति, पीतल के गणेश वंशवृद्धि और गोबर के गणेश की पूजा बेटी के विवाह की बाधाएं समाप्त करती है। गणेशजी को पान, दूर्वा और मोदक चढ़ाना चाहिए।

यहां भी क्लिक करें – अपरा एकादशी पर बुध ग्रह का मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर, बना बुधादित्य योग

Trending News