Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Dussehra 2025: दशहरा पर अपने राशि अनुसार करें दान, ग्रह दोष होंगे दूर

Dussehra 2025: दशहरा पर अपने राशि अनुसार करें दान, ग्रह दोष होंगे दूर

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत और मां दुर्गा विसर्जन का पर्व है। इस दिन राशि अनुसार दान करना शुभ माना जाता है। मेष से मीन राशि तक जातकों को विशेष वस्तुएं दान करने और पूजा-अर्चना करने की सलाह दी गई है, जिससे जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 08:38:50 AM (IST)

Updated Date: Thu, 02 Oct 2025 11:08:55 AM (IST)

दशहरा पर ग्रह दोष दूर करने का उपाय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: गेहूं-गुड़ दान, राम-हनुमान की पूजा करें।
  2. वृषभ: मां लक्ष्मी पूजा, खीर प्रसाद, चावल-आटा दान।
  3. सिंह: सूर्य देव अर्घ्य, गुड़-मूंगफली-सेब का दान।

धर्म डेस्क। दशहरा या विजयादशमी का पर्व हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थी। नवरात्र के नौ दिनों की पूजा-अर्चना के बाद इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है।

मान्यता है कि विजयादशमी का पवित्र दिन जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला होता है। इस दिन यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार विशेष वस्तुओं का दान करें, तो उसे शुभ फल प्राप्त होता है और ग्रह दोष भी दूर होते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन में तरक्की के नए अवसर खुलते हैं।

आइए जानते हैं कि इस दशहरे पर मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को कौन-सी वस्तु दान करनी चाहिए और कौन से उपाय करना सबसे शुभ होगा।

मेष से कर्क राशि तक

  • मेष राशि: गेहूं और गुड़ का दान, भगवान राम-हनुमान पूजा।
  • वृषभ राशि: मां लक्ष्मी की आराधना, खीर प्रसाद, चावल-आटा दान।
  • मिथुन राशि: शमी पौधा लगाकर पूजन, गरीबों को फलों का दान।
  • कर्क राशि: दूध-दही का दान, श्रीराम पूजा और खीर भोग।

सिंह से वृश्चिक राशि तक

  • सिंह राशि: सूर्य पूजा, गुड़-मूंगफली-सेब का दान शुभ।
  • कन्या राशि: शमी पौधा रोपण, हरी चूड़ी-कपड़े दान।
  • तुला राशि: सफेद मिठाई भोग, चावल-सफेद कपड़े दान।
  • वृश्चिक राशि: लाल मिठाई भोग, जरूरतमंदों को लाल सेब और वस्त्र दान।

धनु से मीन राशि तक

  • धनु राशि: विष्णु-लक्ष्मी पूजा, पीले कपड़े और अन्न दान।
  • मकर राशि: शमी वृक्ष पूजन, गरीबों को भोजन कराना शुभ।
  • कुंभ राशि: राम दरबार पूजा, वस्त्र व भोजन दान करें।
  • मीन राशि: पीली मिठाई अर्पित करें, गरीबों को भोजन कराएं।
Trending News