Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Feng Shui Tips: घर के लड़ाई-झगड़ों से हैं परेशान? फेंगशुई के ये टिप्स आएंगे आपके काम

Feng Shui Tips: घर के लड़ाई-झगड़ों से हैं परेशान? फेंगशुई के ये टिप्स आएंगे आपके काम

अगर घर में लगातार तनाव, बहस और लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हैं, तो इसके पीछे नकारात्मक ऊर्जा भी एक बड़ी वजह हो सकती है। ऐसे में कुछ आसान फेंगशुई उपाय अपनाकर आप घर का माहौल शांत और सुखद बना सकते हैं।

Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 03:51:34 PM (IST)

Updated Date: Tue, 16 Dec 2025 03:51:34 PM (IST)

घर के लड़ाई-झगड़े फेंगशुई उपाय से होंगे दूर।

HighLights

  1. घर के लड़ाई-झगड़े फेंगशुई उपाय से होंगे दूर।
  2. पढ़ें मुख्य द्वार से जुड़ी फेंगशुई की आसान टिप्स।
  3. घर में ये शुभ चीजें रखें और इन्हें तुरंत दूर करें।

लाइफस्टाइल डेस्क। अगर घर में लगातार तनाव, बहस और लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हैं, तो इसके पीछे नकारात्मक ऊर्जा भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

फेंगशुई के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा का सही प्रवाह न होने पर मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह बढ़ने लगती है। ऐसे में कुछ आसान फेंगशुई उपाय अपनाकर आप घर का माहौल शांत और सुखद बना सकते हैं।

मुख्य द्वार से जुड़ी फेंगशुई टिप्स

फेंगशुई में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। ध्यान रखें कि दरवाजा टूटा-फूटा या जर्जर न हो और नेम प्लेट सही स्थिति में लगी हो। मुख्य द्वार के पास बेकार सामान या कचरा रखने से बचें, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और घर में तनाव बढ़ सकता है।

घर में रखें ये शुभ चीजें

अगर बिना वजह घर में झगड़े होते हैं, तो फेंगशुई के अनुसार कुछ चीजें घर में रखना लाभकारी माना जाता है। कछुए की मूर्ति घर में शांति और स्थिरता लाती है। कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा खुशबूदार मोमबत्तियां, ताजे फूल, क्रिस्टल बॉल, मनी प्लांट, जेड प्लांट और बैम्बू ट्री घर में रखने से सकारात्मक माहौल बनता है।

इन चीजों को तुरंत करें दूर

फेंगशुई के मुताबिक घर में टपकता नल, टूटी घड़ी, टूटे बर्तन या शीशा, खराब जूते और बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें या तो तुरंत ठीक करवा लें या घर से बाहर हटा दें। इससे घर की ऊर्जा संतुलित होगी और आपसी झगड़ों में भी कमी आएगी।

इन आसान फेंगशुई उपायों को अपनाकर आप घर में शांति, सौहार्द और सकारात्मकता का माहौल बना सकते हैं।

Trending News