Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति स्थापना से पहले घर से हटा दें ये चीजें, बप्पा खुद पधारेंगे घर

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति स्थापना से पहले घर से हटा दें ये चीजें, बप्पा खुद पधारेंगे घर

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में, चलिए जानते हैं कि बप्पा की स्थापना से पहले आपको किन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए ताकि सकारात्मकता बनी रहे।

Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 04:13:36 PM (IST)

Updated Date: Thu, 21 Aug 2025 04:16:11 PM (IST)

गणपति स्थापना से पहले घर से कुछ चीजें हटा दें।

HighLights

  1. गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी।
  2. गणपति स्थापना से पहले घर से कुछ चीजें हटा दें।
  3. त्योहार पर बेकार सामान बढ़ाता है नकारात्मकता।

धर्म डेस्क। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनकी आराधना करना अनिवार्य माना गया है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि यदि गणपति स्थापना से पहले घर से कुछ वस्तुएं हटा दी जाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और बप्पा का आशीर्वाद निरंतर मिलता है।

न रखें टूटी-फूटी मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खंडित या बहुत पुरानी मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में बाधाएं और परेशानियां आ सकती हैं। ऐसी मूर्तियों को श्रद्धापूर्वक बहते जल में प्रवाहित करना ही उचित है।

बेकार सामान बढ़ाता है नकारात्मकता

गणेश चतुर्थी से पहले घर से बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र कहता है कि जमी हुई बेकार चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। साफ-सुथरा और सुसज्जित घर ही बप्पा की कृपा आकर्षित करता है।

खराब घड़ी न रखें घर में

घर में बंद या खराब घड़ी रखना अशुभ फल देता है। यह रुकावट और दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसी घड़ी या तो ठीक करवा लें या तुरंत हटा दें।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा के स्वागत से पहले करें ये उपाय… घर में आएगी खुशहाली, दूर होंगे सारे कष्ट

पूजा-स्थल पर रखें पवित्रता

गणपति स्थापना से पहले और बाद में पूजा-स्थल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। वहां कभी भी गंदगी, पुराने फूल-माला या जूते-चप्पल न रखें। मंदिर को पवित्र और सुव्यवस्थित रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Trending News