Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी की पत्नियां रिद्धि -सिद्धि से महिलाएं सीख सकती हैं जीवन की असली ताकत

Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी की पत्नियां रिद्धि -सिद्धि से महिलाएं सीख सकती हैं जीवन की असली ताकत

Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि महिलाओं को यह प्रेरणा देती हैं कि वे केवल परिवार की धुरी बनकर न रहें, बल्कि ज्ञान, आत्मनिर्भरता और संतुलन के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में भी योगदान दें। रिद्धि-सिद्धि का संदेश यही है कि समर्पण, विवेक और संतोष के साथ ही सच्ची सफलता और समृद्धि हासिल की जा सकती है।

Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 07:52:31 PM (IST)

Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 07:52:31 PM (IST)

गणेशजी की पत्नियां रिद्धि-सिद्धि।

HighLights

  1. गणेश उत्सव में रिद्धि-सिद्धि से सीखिए संतुलन
  2. महिलाओं के लिए समृद्धि और सफलता की प्रेरणा
  3. जीवन में संतुलन और संयम ही खुशहाली का आधार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गणेशोत्सव के मौके पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ उनकी पत्नियां रिद्धि और सिद्धि भी विशेष चर्चा में रहती हैं। धर्मग्रंथों में रिद्धि को समृद्धि और सिद्धि को सफलता व ज्ञान का प्रतीक माना गया है। विद्वानों का मानना है कि रिद्धि-सिद्धि का संदेश आधुनिक समय की महिलाओं के लिए गहरी प्रेरणा है।

गणेशजी की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि महिलाओं को यह प्रेरणा देती हैं कि वे केवल परिवार की धुरी बनकर न रहें, बल्कि ज्ञान, आत्मनिर्भरता और संतुलन के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में भी योगदान दें। रिद्धि-सिद्धि का संदेश यही है कि समर्पण, विवेक और संतोष के साथ ही सच्ची सफलता और समृद्धि हासिल की जा सकती है।

रिद्धि: संतोष और खुशहाली की सीख

स्थानीय ज्योतिषाचार्य पं. रवि शर्मा के मुताबिक रिद्धि यह बताती हैं कि वास्तविक समृद्धि केवल धन या ऐश्वर्य में नहीं, बल्कि संतोष और संतुलन में है। महिला जब धैर्य और त्याग के साथ परिवार को संवारती है, तो वह रिद्धि का रूप धारण कर लेती है। गृहस्थ जीवन में संतुलन और संयम ही खुशहाली का असली आधार है।

सिद्धि: ज्ञान और आत्मनिर्भरता की शक्ति

पं. रवि शर्मा के मुताबिक सिद्धि को विवेक और सफलता का प्रतीक बताया गया है। आज की महिलाएं शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा में अपनी पहचान बना रही हैं। सिद्धि का संदेश यह है कि ज्ञान और निरंतर प्रयास से ही सफलता संभव है। जब महिला अपने ज्ञान और कौशल से आत्मनिर्भर बनती है, तो वह परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणा बन जाती है।

जीवन में संतुलन का महत्व

आचार्य डॉ. दीपक शर्मा कहते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रिद्धि और सिद्धि दोनों का संतुलन ही जीवन को सार्थक बनाता है। केवल धन से जीवन सुखमय नहीं हो सकता और केवल सफलता से भी संतोष नहीं मिलता। परिवार और समाज में उन्नति तभी संभव है जब समृद्धि और सफलता दोनों साथ हों।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: मध्य प्रदेश में गणपति के 10 ऐसे मंदिर… जिनके दर्शन से हर मनोकामना होती है पूरी

आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वे नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और राजनीति में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही परिवार और रिश्तों को भी संभाल रही हैं। यही रिद्धि-सिद्धि का मूल संदेश है, खुशहाली और सफलता को साथ लेकर आगे बढ़ना।

Trending News