Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Griha Pravesh Niyam: गृह प्रवेश के लिए इन दिनों को चुनने से बचें, वरना जीवन में आएगा भूचाल

Griha Pravesh Niyam: गृह प्रवेश के लिए इन दिनों को चुनने से बचें, वरना जीवन में आएगा भूचाल

हिंदू धर्म में गृह प्रवेश को शुभ अनुष्ठान माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को गृह प्रवेश शुभ होता है। वहीं मंगलवार, शनिवार और राहुकाल में प्रवेश वर्जित है। मुख्य द्वार सजाना, दीपक जलाना और दाहिना पैर रखकर प्रवेश करना शुभ माना गया है।

Publish Date: Thu, 13 Nov 2025 01:50:16 PM (IST)

Updated Date: Thu, 13 Nov 2025 01:50:16 PM (IST)

हिंदू धर्म में गृह प्रवेश का विशेष महत्व है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को गृह प्रवेश शुभ।
  2. मंगलवार, शनिवार को गृह प्रवेश करना वर्जित है।
  3. माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह में शुभ योग।

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में गृह प्रवेश का विशेष महत्व है। यह अनुष्ठान नए घर में प्रवेश का प्रतीक है। यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का स्वागत भी माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गृह प्रवेश तभी फलदायी होता है, जब इसे शुभ मुहूर्त, तिथि, वार और नक्षत्र के अनुसार किया जाए। गलत समय पर गृह प्रवेश करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए नियमों का पालन आवश्यक है।

ये दिन माने जाते हैं शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ होते हैं। इसके अलावा माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ मास को गृह प्रवेश के लिए सर्वोत्तम माना गया है। तिथियों की बात करें तो शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ होती हैं। इन दिनों किए गए प्रवेश से घर में सुख, शांति और धन की वृद्धि होती है।

इन दिनों से करें परहेज

वास्तु के अनुसार, मंगलवार और शनिवार को गृह प्रवेश करना अशुभ माना गया है। वहीं, चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा जैसी तिथियां भी गृह प्रवेश के लिए उपयुक्त नहीं मानी जातीं। आषाढ़, सावन, भाद्रपद, आश्विन और पौष महीने में प्रवेश से बचना चाहिए। सबसे जरूरी, राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

गृह प्रवेश के समय रखें ये बातें ध्यान में

गृह प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का तोरण लगाना शुभ होता है। घर में दीपक जलाएं, कपूर और धूप से वातावरण शुद्ध करें और सभी कमरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। नए घर में प्रवेश करते समय वास्तु पूजा अवश्य कराएं। सबसे पहले दाहिना पैर रखकर प्रवेश करें। यह समृद्धि और शुभ फल का संकेत माना गया है।

Trending News