Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Gupt Daan Benefits: गुप्त दान कैसे खोलता है सौभाग्य के द्वार? मिलती है आत्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति

Gupt Daan Benefits: गुप्त दान कैसे खोलता है सौभाग्य के द्वार? मिलती है आत्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति

Gupt Daan Benefits: हिंदू धर्म ग्रंथों में दान को महादान बताया गया है, और गुप्त दान का विशेष महत्व है। गुप्त दान वह है जो बिना किसी दिखावे के, केवल कल्याण की भावना से किया जाता है। माना जाता है कि गुप्त दान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 08:42:40 PM (IST)

Updated Date: Wed, 03 Dec 2025 08:42:40 PM (IST)

गुप्त दान खोलता है सौभाग्य के द्वार

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में दान को महादान बताया गया है, और गुप्त दान (Gupt Daan) का विशेष महत्व है। गुप्त दान वह है जो बिना किसी दिखावे के, केवल कल्याण की भावना से किया जाता है। माना जाता है कि गुप्त दान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए ऐसी कुछ ऐसी वस्तुओं के गुप्त दान के लाभों पर प्रकाश डालते हैं, जो आपको पुण्य फल दे सकते हैं।

सनातन धर्म में दान का महत्व

हिंदू धर्म ग्रंथों में दान की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। दान का मूल अर्थ है किसी वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त कर उसे किसी धार्मिक स्थल, गरीब, या जरूरतमंद व्यक्ति को देना। यह कृत्य बहुत ही शुभ माना गया है, और यह माना जाता है कि दान-पुण्य करने वाले जातक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। सभी धर्म शास्त्रों में गुप्त दान को महादान और पुण्य फल देने वाला बताया गया है। यह दान दिखावे से परे, केवल परोपकार की भावना से किया जाता है।

किन चीजों का गुप्त दान है शुभ?

गुप्त दान के लिए कुछ विशेष वस्तुएं बहुत फलदायी मानी गई हैं। आप मंगलवार या शनिवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर माचिस का गुप्त दान कर सकते हैं। यह दान नजर दोष से छुटकारा दिला सकता है। इसके अतिरिक्त, शुभ फलों की प्राप्ति के लिए किसी शिव मंदिर में लोटे (पात्र) का गुप्त दान या मंदिर में आसन का गुप्त रूप से दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है।

दही और फल का दान

किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को बिना बताए मौसमी फलों का दान करना भी बहुत लाभकारी है। ध्यान रहे कि फल साबुत और खराब रहित होने चाहिए। फलों के साथ-साथ, दही का गुप्त दान करना भी काफी शुभ माना गया है। दही के दान से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जो जीवन में धन-वृद्धि और खुशहाली लाता है। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद दही या दूध आदि का दान करने से बचना चाहिए। अन्न का गुप्त दान करने को भी शास्त्रों में महा फल देने वाला बताया गया है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News