Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने फिर से दी ईरान पर हमले की चेतावनी, ईरान ने भी दे दिया करारा जवाब | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी योजना की 24वीं किस्त, हो गया है तारीख का खुलासा | Parmarth TV Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा | Parmarth TV शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Modi का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता… | Parmarth TV देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-silver prices: दस महीने बाद दो लाख के नीचे आई चांदी, आज सोना-चांदी के इतने गिर गए दाम | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आप भी आवेदन, मिलता हैं 2 लाख रुपए तक का लोन भी | Parmarth TV

Guru Uday 2025: 9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Guru Uday 2025: 9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

09 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में बृहस्पति का उदय कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह परिवर्तन शिक्षा, धन, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुधार के अवसर देगा। विशेष रूप से पांच राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा, जो पुराने अटके कामों को गति देगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 11:23:09 AM (IST)

Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 11:23:09 AM (IST)

गुरु के उदय से इन राशियों को लाभ होने वाला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पारिवारिक संबंध सुधरेंगे
  2. प्रेम-संबंध मधुर हो जाएंगे
  3. वैवाहिक जीवन सुधरेगा

धर्म डेस्क, इंदौर। बृहस्पति ज्ञान, धन, वैवाहिक जीवन और सामाजिक रिश्तों के कारक माने जाते हैं। वह 09 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हुए थे। अब ठीक एक महीने बाद 09 जुलाई की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होंगे। बृहस्पति के इस परिवर्तन का व्यापक असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

बृहस्पति का उदय न सिर्फ आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देगा, बल्कि शिक्षा, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी नई संभावनाएं लेकर आएगा। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब धन भाव यानी दूसरे भाव में उदित हुए हैं। इसका सीधा प्रभाव आमदनी पर पड़ेगा। जिन लोगों की आय रुकी हुई थी, उन्हें अब राहत मिलेगी। बचत बढ़ेगी और निवेश को लेकर भय दूर होगा। पारिवारिक कलह कम होगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। इससे शिक्षा, प्रेम और मित्रता के क्षेत्र में बेहतरी के संकेत मिलते हैं। पुराने मतभेद सुलझेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस दौरान अप्रत्याशित आर्थिक लाभ भी संभव है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति अब भाग्य भाव में उदित हुए हैं। इस उदय से धार्मिक यात्राएं बढ़ेंगी। आपको भाग्य का प्रबल साथ प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बावजूद सफलता मिलेगी। पिता या वरिष्ठों से सहयोग बढ़ेगा। आत्मबल में इजाफा होगा।

यह खबर भी पढ़ें- Shani Vakri in July 2025: शनि की उल्टी चाल पांच राशियों की जिंदगी में लाएगी भूचाल, धन हाथ से रेत की तरह फिसलेगा

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति स्वयं अब सप्तम भाव में उदित हुए हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। घर-परिवार में सुकून मिलेगा। विवाह की दिशा में अटकी बातचीत आगे बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। संपत्ति संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए बृहस्पति अब पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। यह शिक्षा के क्षेत्र में सफलता और संतान से जुड़ी चिंताओं को दूर करेगा। लाभ भाव के स्वामी पंचम में होने से प्रोफेशनल ग्रोथ और प्रमोशन के संकेत मिलते हैं। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मधुर हो सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News