Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Guruwar Vrat Katha: गुरुवार व्रत में जरूर करें ये काम, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर करेंगे मनोकामना पूरी

Guruwar Vrat Katha: गुरुवार व्रत में जरूर करें ये काम, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर करेंगे मनोकामना पूरी

गुरुवार व्रत हिंदू धर्म में बृहस्पति देव की कृपा पाने का शुभ उपाय माना गया है। श्रद्धा से किए गए इस व्रत से जीवन के कष्ट मिटते हैं और खोई हुई समृद्धि लौटती है। अग्निपुराण के अनुसार इसकी नियमित कथा सुनना और प्रसाद देना विशेष फलदायक होता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 04:54:38 PM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 04:54:38 PM (IST)

गुरुवार व्रत कथा से भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुरुवार का व्रत बृहस्पति देव को समर्पित होता है।
  2. सात गुरुवार तक नियमपूर्वक व्रत करने से दोष शांत होते।
  3. कथा और प्रसाद के बिना व्रत अधूरा माना जाता।

धर्म डेस्क, इंदौर। Brihaspativar Vrat Katha: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति (श्रीहरि विष्णु) को समर्पित माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने, बेसन से बने पकवान का भोग लगाने, कथा सुनने और व्रत रखने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य आता है। अग्निपुराण और अन्य धर्मशास्त्रों में इस व्रत को विशेष फलदायी माना गया है।

गुरुवार व्रत का महत्व

अग्निपुराण के अनुसार अनुराधा नक्षत्र युक्त गुरुवार से व्रत की शुरुआत कर लगातार 7 गुरुवार तक व्रत करने से बृहस्पति ग्रह के दोष शांत होते हैं और व्यक्ति के जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। व्रत के दिन कथा पढ़ना अनिवार्य माना गया है, अन्यथा व्रत अधूरा माना जाता है।

पढ़ें पूरी कथा

प्राचीन समय में एक नगर में एक दानशील व्यापारी रहता था, जिसकी पत्नी अत्यंत कंजूस थी। व्यापारी विदेश व्यापार के लिए गया, तब साधु वेश में बृहस्पति देव उसकी पत्नी से भिक्षा मांगने आए। पत्नी ने दान से परेशान होकर धन नष्ट करने का उपाय बताने को कहा। बृहस्पति देव ने उसे 7 गुरुवार तक कुछ गलत आचरण (मांस खाना, मदिरा पीना, पीले मिट्टी से बाल धोना आदि) करने की सलाह दी। ऐसा करते ही उसका सारा धन नष्ट हो गया। वह मृत्यु को प्राप्त हो गई।

बृहस्पति देव का मार्गदर्शन

व्यापारी विदेश से लौटकर आया, तो उसकी संपत्ति खत्म हो चुकी थी। वह अपनी बेटी के साथ दूसरे नगर जाकर लकड़ी बेचने लगा। एक दिन उसकी बेटी ने दही खाने की इच्छा जताई, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। दुखी होकर वह जंगल में रोने लगा। साधु रूप में बृहस्पति देव ने उसे व्रत कथा और पूजा का तरीका बताया। दो पैसे के चने-गुड़ और जल में शक्कर मिलाकर प्रसाद तैयार कर बांटने को कहा।

naidunia_image

व्रत का चमत्कार

कथा करने से व्यापारी की किस्मत बदलने लगी, लेकिन एक बार भूल से व्रत छूट गया। उसी दिन राजा के महल में भोज था। वहां रानी का हार गायब हो गया। शक व्यापारी व उसकी पुत्री पर गया। उन्हें जेल में डाल दिया गया। जेल में भी उन्होंने बृहस्पति व्रत किया।

जीवन में लौट आया वैभव और सम्मान

राजा ने व्यापारी और उसकी पुत्री को मुक्त कर दिया। उन्हें आधा राज्य सौंपा और बेटी का विवाह उच्च कुल में करवा कर बहुमूल्य दहेज दिया। इस कथा से स्पष्ट है कि गुरुवार व्रत श्रद्धा और विश्वास से करने पर जीवन के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। बृहस्पति देव की कृपा से खोया वैभव प्राप्त हो सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Trending News