Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Hanuman Chalisa का पाठ करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी बजरंगबली जी की पूरी कृपा

Hanuman Chalisa का पाठ करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी बजरंगबली जी की पूरी कृपा

Hanuman Chalisa: मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास होता है। यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। माना गया है कि जो भी भक्त मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके पास भूत-पिशाच या कोई संकट भूले से भी नहीं भटकता। आइए जानते हैं कि हनुमान चालीसा का पाठ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 06:18:02 PM (IST)

Updated Date: Thu, 28 Aug 2025 06:18:02 PM (IST)

अत्यंत शुभ माना जाता है हनुमान चालीसा का पाठ

HighLights

  1. अत्यंत शुभ माना जाता है हनुमान चालीसा का पाठ
  2. पाठ से साधक पर बनी रहती है बजरंगबली जी की कृपा
  3. पाठ करते समय नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली के भक्त सच्चे मन से संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। इस दिन हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।

ऐसी मान्यता है कि हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा एक लोकप्रिय कृति है, जिसका अगर नियमों के अनुसार पाठ किया जाए तो इससे बजरंगबली जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा पाठ के नियम।

इस तरह से करें हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले नहाकर साफ-सुथरे कपड़े पहनें। पाठ शुरू करने से पहले भगवान श्रीराम का आह्वान करें। सीधे हनुमान चालीसा का पाठ शुरू न करें और सबसे पहले दोहे का पाठ करें। पाठ के समय अपने पास एक पात्र में पानी भरकर रखें और पाठ पूरा होने पर इस पानी को ग्रहण करें।

इन बातों का रखें ध्यान

हनुमान चालीसा के पाठ के लिए हमेशा साफ-सुथरे और शांत स्थान को चुनें, ताकि आप ध्यानपूर्वक पाठ कर सकें। इस दौरान कोशिश करें कि अपने मन में किसी तरह का नकारात्मक भाव न आए। हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इन गलतियों से बचें

हनुमान चालीसा के पाठ में कभी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और न ही उसका गलत उच्चारण करना चाहिए। हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान आपका मन बिल्कुल शांत होना चाहिए, तभी आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करनी चाहिए कि तेज स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ न हो। अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको जीवन में इसके अद्भुत परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP में जेल अधिकारी का अनोखा आदेश, मुस्लिमों को नमाज तो हिंदुओं को हनुमान चालीसा रटने का फरमान

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News