Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Hanuman Chalisa Rules: हनुमान चालीसा पाठ में न करें ये गलतियां, जानें इसे पढ़ने का सही समय और तरीका

Hanuman Chalisa Rules: हनुमान चालीसा पाठ में न करें ये गलतियां, जानें इसे पढ़ने का सही समय और तरीका

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और नियमों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा पाठ से जुड़े जरूरी नियम और सावधानियां।

Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 11:55:47 AM (IST)

Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 12:33:21 PM (IST)

हनुमान चालीसा पाठ के जरूरी नियम।

HighLights

  1. हनुमान चालीसा पाठ के जरूरी नियम।
  2. पाठ के दौरान इन गलतियों से बचें।
  3. मंगल-शनिवार को मिलेगा विशेष फल।

धर्म डेस्क। हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का नियमित पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और नियमों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं और उसे बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है।

लेकिन पूर्ण लाभ पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा पाठ से जुड़े जरूरी नियम और सावधानियां।

हनुमान चालीसा पाठ कैसे करें?

  • हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले स्नान कर स्वयं को शुद्ध करें। फिर किसी शांत, पवित्र और साफ जगह पर बैठें।
  • अपने पास एक पात्र में जल रखें।
  • पूरे मन, श्रद्धा और एकाग्रता के साथ पाठ करें।
  • पाठ समाप्त होने के बाद उस जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
  • जब आप पूरी भक्ति से पाठ करेंगे, तभी आपको इसका संपूर्ण फल मिलेगा।

इन गलतियों से करें परहेज

  • हनुमान चालीसा का पाठ करते समय मन में कोई भी नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए।
  • ध्यान सिर्फ और सिर्फ पाठ पर केंद्रित रखें।
  • पाठ के दौरान किसी से बात न करें और न ही बीच में उठें।
  • बिना श्रद्धा या मन भटकाकर पाठ करने से पूर्ण फल नहीं मिलता।

मंगल और शनिवार को मिलता है विशेष फल

  • हालांकि हनुमान चालीसा का पाठ किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को इसका विशेष महत्व है।
  • इन दिनों में पाठ करने से हनुमान जी की कृपा के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इससे जीवन की परेशानियां कम होती हैं और आत्मबल बढ़ता है।

पाठ का सही समय और तरीका

  • हनुमान चालीसा का पाठ दिन में कभी भी किया जा सकता है, लेकिन ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4 से 5 बजे के बीच) में पाठ करने से शुभ परिणाम जल्दी मिलते हैं।
  • पाठ को ऊँचे स्वर में बोल-बोलकर करना चाहिए।
  • ऐसा करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Trending News