Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Janmashtami 2025 rashifal: जन्माष्टमी पर बन रहे महासंयोग से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन से भर जाएगा घर

Janmashtami 2025 rashifal: जन्माष्टमी पर बन रहे महासंयोग से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन से भर जाएगा घर

16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी विशेष ज्योतिषीय महत्व के साथ मनाई जाएगी। इस दिन 5 ग्रहों का शुभ संयोग तीन राशियों के लिए लाभकारी होगा। भरणी, कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और ज्वालामुखी योग बनेंगे, जिससे सौभाग्य और सफलता के अवसर बढ़ेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 07:48:04 AM (IST)

Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 09:06:54 AM (IST)

जन्माष्टमी पर बन रहा महासंयोग। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 16 अगस्त को जन्माष्टमी, भक्तों में उल्लास और श्रद्धा।
  2. बुध-सूर्य युति, कर्क राशि में शुभ परिणाम संभव।
  3. गुरु-शुक्र मीन राशि में होने से विशेष लाभकारी संयोग।

धर्म डेस्क, इंदौर। Janmashtami 2025 Lucky Zodiac Signs: जन्‍माष्‍टमी का त्योहार विश्व भर में भगवान श्रीकृष्ण के भक्त धूमधाम से मनाते हैं। इस साल यह 16 अगस्‍त को मनाया जाएगा। इस बार की जन्माष्टमी ज्‍योतिषीय दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन 5 ग्रहों की स्थिति 3 राशि वालों की किस्मत चमकाएंगी।

जन्माष्टमी पर बुध मार्गी होकर कर्क राशि में सूर्य के साथ युति करेंगे। शनि के वक्री होंगे। गुरु व शुक्र मीन राशि में मिल रहे हैं, जिससे बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भरणी, कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से इन तीन जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। इसके अलावा 16 अगस्त 2025 को वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग भी बन रहा है।

आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि ये महासंयोग किन 3 राशि वालों को बंपर लाभ देगा…

वृषभ राशि

naidunia_image

जन्माष्टमी पर बन रहे महासंयोग वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ होगा। उनके जीवन की सारी बाधाएं दूर होंगी। सभी अटके काम पूरे होंगे। उनकी मेहनत सफल होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। परिवार बनने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि

naidunia_image

मिथुन राशि वालों के जीवन में गुरु और शुक्र की युति से अप्रत्याशित लाभ होने वाला है। करियर में नई उड़ान भरेंगे। पार्टनरशिफ फलीभूत होगी। कारोबार में अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में शानदार वृद्धि होगी।

सिंह राशि

naidunia_image

जन्माष्टमी का शुभ योग सिंह राशि वालों के लिए चमत्कारिक परिवर्तन लेकर आएगा। उनको अचानक धन कमाने का योग बन रहा है। इस समय आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News