June 2025 Rashi Parivartan: मंगल के सिंह राशि में गोचर से सिंह राशि वालों पर असर पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिर दर्द और आंखों में जलन का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सिंह राशि वाले हनुमान मंगल कवच का पाठ करें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 29 May 2025 02:23:30 PM (IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 02:23:30 PM (IST)
HighLights
- जून में होगा कुल 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन
- 06 जून को बुध का मिथुन राशि में होगा गोचर
- 07 जून को मंगल का सिंह राशि में होगा प्रवेश
धर्म डेस्क, इंदौर (June 2025 Rashi Parivartan)। जून माह में 7 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इंदौर के ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, जून के पहले ही हफ्ते में दो प्रमुख राशि परिवर्तन होंगे।
6 जून को बुध का मिथुन राशि में प्रवेश (Mercury Transit) होगा, जबकि 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर (Mars Transit) होगा। इन राशि परिवर्तन का खासतौर पर मिथुन और सिंह राशि वालों पर होगा।
दिनांक 06 जून 2025: राजकुमार ग्रह बुध का मिथुन राशि में गोचर

- 6 जून 2025 को राजकुमार ग्रह बुध प्रातः 09 बजकर 10 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह उनकी स्वयं की राशि है। 06 जून 2025 से 22 जून 2025 तक बुध इसी स्थिति में रहेंगे।







