Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में हुई थी प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्त हनुमान की भेंट… मनाए जाते हैं शनि जयंती और गंगा दशहरा

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में हुई थी प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्त हनुमान की भेंट… मनाए जाते हैं शनि जयंती और गंगा दशहरा

Jyeshtha Month 2025: इस साल ज्येष्ठ का महीना 13 मई, मंगलवार से शुरू होकर 11 जून, बुधवार को खत्म होगा। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट से शुरू हुई। इस तिथि का समापन आज देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस तरह से ज्येष्ठ माह 13 मई से आरंभ हुआ है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 13 May 2025 11:02:08 AM (IST)

Updated Date: Tue, 13 May 2025 11:02:08 AM (IST)

Jyeshtha Month 2025: 13 मई को पहला बड़ा मंगलवार है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिन्दू कैलेंडर का तीसरे माह है ज्येष्ठ मास
  2. भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व
  3. तपस्या, संयम और सेवा का माह है ज्येष्ठ

धर्म डेस्क, इंदौर (Jyeshtha month 2025)। हिन्दू कैलेंडर का तीसरे माह ज्येष्ठ मास की शुरुआत 13 मई, मंगलवार से हो गई है। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि ज्येष्ठ महीने में कई खास त्योहार आते हैं, जैसे अपरा एकादशी, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी। इस महीने का महत्व शास्त्रों में दान पुण्य के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

इसलिए कहे जाते हैं बड़ा मंगलवार (Bada Mangalwar)

  • ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अपने अनन्य भक्त और अंजनी नंदन हनुमान से भेंट हुई थी, इसलिए माह के पांचों मंगलवारों को बड़ा मंगल माना जाता है।
  • बड़े मंगलवार को हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से भगवान शनिदेव भी शुभ फल प्रदान करते हैं। ज्येष्ठ मास को तपस्या, संयम और सेवा का महीना मानते हैं। इस महीने में गर्मी बहुत होती है, इसलिए जल दान करना अच्छा माना जाता है।
  • ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दान करने से भगवान हनुमान और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। लोग इस महीने में पानी से भरे घड़े, पंखे, जूते, चप्पल और कई चीजें दान करते हैं।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – यहां स्थित है सर्वधर्म सद्भावना हनुमान मंदिर… रेलवे स्टेशन के कुलियों ने की थी स्थापना

Jyeshtha month Festival List: ज्येष्ठ माह में मनाए जाएंगे ये त्योहार

13 मई, मंगलवार: नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ, पहला बड़ा मंगलवार

14 मई, बुधवार: वृषभ संक्रांति

16 मई, शुक्रवार: संकष्टी चतुर्थी

20 मई, मंगलवार: दूसरा बड़ा मंगलवार, मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

23 मई, शुक्रवार: अपरा एकादशी

24 मई, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

25 मई, रविवार: मासिक शिवरात्रि

26 मई, सोमवार: वट सावित्री व्रत, दर्श अमावस्या

27 मई, मंगलवार: तीसरा बड़ा मंगलवार, शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या, रोहिणी व्रत l

30 मई, शुक्रवार: विनायक चतुर्थी

1 जून, रविवार: स्कन्द षष्ठी

3 जून, मंगलवार: चौथा बड़ा मंगलवार, मासिक दुर्गाष्टमी

4 जून, बुधवार: महेश नवमी

5 जून, गुरुवार: गंगा दशहरा

6 जून, शुक्रवार: निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती l

8 जून, रविवार: प्रदोष व्रत l

10 जून, मंगलवार: पांचवां बड़ा मंगलवार, वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत l

11 जून, बुधवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान और दान, कबीरदास जयंती।

यहां भी क्लिक करें – ब्रिटिश अधिकारी के सपने में आए थे हनुमान जी, मंदिर निर्माण के बाद फैक्ट्री की दूर हुई बाधा

Trending News