Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV

Kaalsarp Yog: 11 मई से बनेगा कालसर्प योग, कुंभ समेत इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kaalsarp Yog: 11 मई से बनेगा कालसर्प योग, कुंभ समेत इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग को अशुभ योगों में गिना जाता है। मान्यता है कि इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और रिश्तों म …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 05:09:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 05:09:10 PM (IST)

11 मई से बन रहा है कालसर्प योग।

HighLights

  1. 11 मई से बन रहा है कालसर्प योग
  2. कुछ राशियों की जिंदगी को खतरा
  3. आर्थिक और मानसिक तनाव के संकेत

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग को अशुभ योगों में गिना जाता है। मान्यता है कि इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 11 मई 2026 से कालसर्प योग का निर्माण होने जा रहा है, जो 26 मई तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि: बढ़ सकती हैं परेशानियां

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। खर्च बढ़ सकते हैं और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

कर्क राशि: मानसिक तनाव रहेगा

कर्क राशि वालों के जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और परिवार का माहौल भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें और लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि: व्यापार में विवाद संभव

वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस और पार्टनरशिप में सावधानी बरतनी होगी। विवाद या मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसका असर करियर और निजी जीवन दोनों पर पड़ सकता है।

कुंभ राशि: रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी

कुंभ राशि वालों को इस दौरान रिश्तों में तनाव और दूरी महसूस हो सकती है। मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ मतभेद होने की संभावना है। अचानक बढ़ते खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं।

कालसर्प योग से बचाव के उपाय

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कालसर्प योग के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने और राहु-केतु शांति के लिए नाग देवता की पूजा करने से लाभ मिल सकता है। साथ ही क्रोध, विवाद और नकारात्मक सोच से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

नोट – यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। अलग-अलग विद्वानों की राय भिन्न हो सकती है। नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Trending News