Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में लगी इमरजेंसी, इमरान खाने के बेटे ने कहा- पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे | Parmarth TV Delhi: सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, दिपके ने कहा थैंक्यू | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है आज की रेट | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, राजस्थान की कीमतें भी आई सामने | Parmarth TV LPG Prices: कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर ले लिया है बड़ा निर्णय, ये है आज की रेट | Parmarth TV Railways: एक रुपए से भी कम की कीमत पर मिलता है 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,100 अंक से ज्यादा चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV यूपीआई भुगतान पर दिवाली तक किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: दर्दनाक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत, 30 घायल | Parmarth TV बिजली सब्सिडी के लिए अब सरकार ने अनिवार्य कर दिया है ये दस्तावेज, नहीं किया ऐसा तो… | Parmarth TV

Kamika Ekadashi 2025: जानिए कब है श्रावन मास की विशेष कामिका एकादशी, क्या है इस दिन व्रत-पुजा की विशेष विधि

Kamika Ekadashi 2025: जानिए कब है श्रावन मास की विशेष कामिका एकादशी, क्या है इस दिन व्रत-पुजा की विशेष विधि

श्रावन मास में पड़ने वाले Kamika Ekadashi का हिंदू रीति-रिवाजों में विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-अर्चना करेन से जातकों के जीवन में सुख समृद्धि आती है। जानिए इस साल कब है कामिका एकादशी की तिथि और कैसे करनी है पूजा।

By Roman Tiwari

Publish Date: Wed, 16 Jul 2025 02:55:25 PM (IST)

Updated Date: Wed, 16 Jul 2025 02:57:53 PM (IST)

कब है श्रावन मास की विशेष कामिका एकादशी

धर्म डेस्क, इंदौर: हिंदू धर्म के कई व्रत त्योहारों में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म को मानने वाले बहुत सारे लोग एकादशी का व्रत जरूर रखते हैं। वहीं श्रावन मास का भी हिंदू रीति-रिवाज में विशेष महत्व है। ऐसे मे श्रावन मास में आने वाले Kamika Ekadashi को विशेष फलदायी माना जाता है।

श्रावन मास की पहली एकादशी को कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस दिन के व्रत कथा का पाठ करना बेहद फलदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में इस कामिका एकादशी के व्रत और पूजन की विशेष विधि होती है।

इस तिथि को करें व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कामिका एकदशी( Kamika Ekadashi 2025) की तिथि 20 जुलाई 2025 से है। 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लग रही है। लेकिन हिंदू रीति और शास्त्रों के अनुसार, व्रत हमेसा उदय तिथि के साथ ही किया जाना चाहिए।

पारण के लिए यह समय

ऐसे में कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई दिन सोमवार को रखा जाएगा। वहीं द्वादशी की तिथि 22 जुलाई मंगलवार को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। व्रत रखने वाले व्रतियों को इस समय तक पारण कर लेना चाहिए।

कामिका एकादशी तिथि का वर्त रखने वाले शद्धालुओं को कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, वर्त रखने वाले जातकों को उससे एक दिन पहले चावल नहीं खाना चाहए। कामिका एकादशी तिथि की तिथि को सुबह उठकर स्नान ध्यान करना चाहिए। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।

स्नान ध्यान के बाद घर में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए पुजा स्थान पर एक पीला कपड़ा बिछाकर भगवान प्रतिमा या फोटो स्थापित कर विधि-विधान से उसकी पूजा करें। इसके साथ ही कामिका एकादशी व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए।

कामिका एकादशी के दौरान इन नियमों का करें पालन

  • कामिका एकादशी के दौरान चावल का त्याग करें
  • दशमी तिथि (व्रत से एक दिन पहले) को सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • व्रत के दिन जल्दी उठना चाहिए और दिन के समय सोने से बचना चाहिए।
  • कामिका एकादशी के व्रत के दौरान केवल फलाहार करें।
  • यह भी पढ़ें:Mahakal Sawari Ujjain: महाकाल सवारी मार्ग को चौड़ा करना बहुत जरूरी, पहले ही सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़

    विधि-विधान से भगवान विष्णु की पुजा करें। ऐसा करने वाले जातकों के ऊपर भगवान की असीम कृपा बनी रहती है। कामिका एकादशी के व्रत से जातक के जीवन में सुख-समृद्दि बनी रहती है।

    Trending News