Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Kartik Purnima 2025: क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा? जानें कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

Kartik Purnima 2025: क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा? जानें कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। यह दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है और इस दिन स्नान, दान और दीपदान का अत्यंत पुण्य फल मिलता है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि इस दिन की शुरुआत कब और कैसे हुई थी।

Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 03:30:48 PM (IST)

Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 03:30:48 PM (IST)

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है।

HighLights

  1. हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
  2. इस दिन स्नान, दान का अत्यंत पुण्य फल मिलता है।
  3. यह तिथि भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ी है।

डिजिटल डेस्क। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है और इस दिन स्नान, दान और दीपदान का अत्यंत पुण्य फल मिलता है।

मान्यता है कि इस दिन देवता, ऋषि और पितरों की पूजा का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली, त्रिपुरारी पूर्णिमा या गंगा स्नान पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने असुर त्रिपुरासुर का वध किया था, जिससे देवता और मनुष्य सभी भयमुक्त हुए थे। इसलिए इस तिथि को त्रिपुरारी पूर्णिमा कहा गया। भगवान शिव को इस दिन दीपदान और विशेष पूजन करने का विधान है।

naidunia_image

इसके अलावा, यह तिथि भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जुड़ी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप धारण कर मनु को प्रलय से बचाया था। इसलिए इस दिन विष्णु जी की पूजा और गंगा स्नान अत्यंत शुभ माना जाता है।

कब हुई थी इसकी शुरुआत?

कार्तिक पूर्णिमा पर्व का उल्लेख वेदों और पुराणों दोनों में मिलता है। स्कंद पुराण और पद्म पुराण में इसे सभी पूर्णिमाओं में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना पूर्ण की थी और देवताओं ने गंगा में स्नान कर दीपदान किया था। तब से यह परंपरा आरंभ हुई।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करते हैं लोग?

इस दिन लोग प्रातःकाल गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और मंदिरों में दीप जलाते हैं। काशी में इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है, जब गंगा किनारे हजारों दीप जलाए जाते हैं।

इसके साथ ही यह दिन सिख समुदाय के लिए भी पवित्र है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे गुरु नानक जयंती या गुरुपुरब के रूप में भी मनाया जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा एक ऐसा पर्व है जो भगवान शिव, विष्णु और गुरु नानक देव तीनों की आराधना का प्रतीक है। यह सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी आत्मशुद्धि और प्रकाश का पर्व माना जाता है।

Trending News